इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से पांच मैचों की वन डे सीरीज का पहला मैच खेला गया. इस दौरान जहाँ स्मिथ और वार्नर के ऊपर बैन ऑस्ट्रेलिया की कमान टिम पेन के हाथों में है. वही अपने पहले मैच में ही कप्तान टिम पेन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ हुए फेल

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम का पहला विकेट सिर्फ 7 रन पर ही गिर गया. ट्रेविस हेड सिर्फ 5 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद मार्श और फिंच ने टीम को संभाला. दोनों ने 40 रन की साझेदारी की. इस दौरान मार्श सिर्फ 22 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद टीम को लगातार 3 झटके लगे.
टीम का स्कोर एक समय 90 रन पर 5 विकेट हो गया था. इसके बाद मैक्सवेल और एगर ने टीम को सम्भाला.दोनों ने मिलकर 84 रन की साझेदारी किया.
इस दौरान मैक्सवेल 62 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका और पूरी टीम सिर्फ 214 रन ही बना सकी.
इंग्लैंड को लगे झटके

215 रन के स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम को पहला झटका सिर्फ डक पर ही लगा. जेसन रॉय डक पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद हेल्स भी 5 रन बना के आउट हो गए.
उनके आउट होने के बाद मॉर्गन और रूट ने टीम को संभाला. दोनों ने मिलाकर 115 रन की साझेदारी की. इस दौरान मॉर्गन ने अपना अर्धशतक पूरा किया. वो 69 रन बना के आउट हो गए.वही रूट भी 50 रन बना के आउट हो गए.
उनके आउट होने के बाद एक बार फिर से इंग्लैंड को कई झटके लगे थे,लेकिन अंत में विली ने टीम को जीत दिला दी. इंग्लैंड ने ये मैच 3 विकेट से अपने नाम कर लिया.
The post ENGvsAUS: पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को करना पड़ा हार का सामना, साफ़ खली वार्नर-स्मिथ की कमी appeared first on SportzWiki Hindi.