Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ESPN ने घोषित की पिछले 25 सालो की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम, दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को सौपी कप्तानी

क्रिकेट के इतिहास में हमेशा से ही कई महान खिलाड़ी आते है और कई महान खिलाड़ी जाते है. ऐसे में आज हम आप क्रिकेट की दुनिया के 25 साल के सबसे अच्छे खिलाड़ियों की टीम बताएंगे. इन खिलाडियों ने अपने प्रदर्शन से हमेशा से ही सबको अपना दीवाना बनाया है. तो आइये जानते है दुनिया के बेस्ट xi के बारे में:

एडम गिलक्रिस्ट 

Image result for एडम गिलक्रिस्ट

 

दुनिया के महानतम विकेटकीपर-बल्लेबाज़ गिलक्रिस्ट इस टीम में सलामी बल्लेबाज़ और विकेटकीपर की भूमिका में नज़र आएँगे. गिलक्रिस्ट ने वर्ल्ड कप के तीन फाइनल में यादगार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 1999 और 2003 में अर्धशतक बनाया था. वही 2007 के वर्ल्ड कप में फाइनल में उन्होंने 149 रन की पारी खेली थी.

सचिन तेंदुलकर 

Image result for सचिन तेंदुलकर 

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर इस टीम में सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में नज़र आएँगे. सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक बनाए है. वर्ल्ड कप में भी उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उन्ही के नाम दर्ज है. ऐसे में वो भी इस टीम में सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में नज़र आएँगे.

ब्रायन लारा

Image result for ब्रायन लारा

वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज़ लारा भी इस टीम में नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आएँगे. आप को बता दे कि टेस्ट क्रिकेट सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड लारा के नाम ही दर्ज है.

विराट कोहली

Image result for विराट कोहली

शायाद ये नाम आप को थोडा हैरान कर दे पर ये कोहली भी इस टीम का हिस्सा है. उन्होंने जिस तरह से खुद को वन डे क्रिकेट में ढाला है, वो शानदार है. हाल में उन्होंने अपना 50वां इंटरनेशनल शतक भी लगाया है. ऐसे में वो इस टीम में नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आएँगे.

एबी डिविलियर्स 

Image result for एबी डिविलियर्स

वन डे क्रिकेट की शायद ही ऐसी टीम होगी को एबी को अपनी टीम में नही चाहेगी.एबी इस टीम में नंबर 5 पर बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आएँगे. उनके होने से टीम को एक अच्छा फिनिशर भी मिलेगा.

जैक कालिस

Image result for जैक कालिस 

दुनिया के महानतम आलराउंडर कालिस इस टीम में नंबर 6 पर बल्लेबाज़ी करेंगे. वही इसके साथ साथ वो इस टीम में नंबर 5 गेंदबाज़ की भी भूमिका अदा करेंगे.

महेंद्र सिंह धोनी 

Image result for धोनी

इस टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी होंगे. वही इसके साथ साथ वो टीम में एक फिनिशर की भूमिका भी अदा करेंगे.

वसीम अकरम 

Image result for वसीम अकरम 

पाकिस्तान के महान तेज़ गेंदबाज़ अकरम इस टीम के तेज़ गेंदबाज़ की भूमिका में नज़र आएँगे. उनक नामा वन डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट दर्ज है.

ग्लेन मैकग्राथ

Image result for ग्लेन मैकग्राथ

ऑस्ट्रेलिया के महान तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैकग्राथ इस टीम इस टीम लीड तेज़ गेंदाज़ की भूमिका में नज़र आएँगे.

शेन वार्न 

Image result for शेन वार्न 

वार्न इस मैच में स्पिनर की भूमिका में नज़र आएँगे. उनके होने से टीम को लेग स्पिनर की कमी नही खलेगी.

मुथैया मुरलीधरन

Image result for मुथैया मुरलीधरन

मुरलीधरन इस टीम में वार्न का साथ देते हुए नज़र आएँगे. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 800 विकेट का रिकॉर्ड दर्ज है.

 

The post ESPN ने घोषित की पिछले 25 सालो की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम, दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को सौपी कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.