इएसपीएनक्रिकइन्फो ने अपनी ड्रीम 11 टीम बनायी है , जिस टीम में बड़े से बड़ा धुरंधर आउट हो गया है. इस टीम में ना तो श्रीलंका के धुरंधर संगकारा है ना ही भारत के दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ है. और तो और इस टीम में 360 डिग्री भी जगह बना पाने में असफल हो गए है.
ड्रीम 11 में जिन धुरंधरों को जगह मिल पाई है वो अपने आपको खुशकिस्मत ही समझ रहे होंगे. इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार केपी को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है. अब ये समझ पाना मुश्किल हो रहा होगा की आखिर इस टीम में किसे जगह मिल पायी है.
इएसपिएनक्रिकइन्फो की इस टीम में वो गेंदबाजी आक्रमण है की किसी भी टीम की बल्लेबाजी को ध्वस्त करने का माद्दा रखता है. बल्लेबाजी आक्रमण भी बेहद मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है.
इस टीम में 5 आस्ट्रेलियन खिलाडियों को जगह मिली है जबकि 2 इंडियन खिलाड़ियों को जगह मिली है. इसके बाद 1-1 खिलाड़ियों की जगह दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने जगह बनायी है.
ये है 11 खिलाड़ी जो धाक मचाये है
मैथ्यु हैडेन

आस्ट्रेलिया टीम के खेवनहार, बड़ा दिल, बड़े शॉट्स, बड़े स्कोर, इस तरह की विशेषताओं से भरपूर ये खिलाड़ी आस्ट्रेलिया टीम का अपने समय का बड़ा खिलाड़ी था. तेज गेंदबाजों के लिए शामत बनकर आने वाले हैडेन ने अपनी टीम के लिए जब जब शतक बनाया, तबी तब टीम कभी भी मैच नहीं हारी.
प्रदर्शन
103 टेस्ट मैचों में 50.73 की औसत से 8625 रन बनाए. इसमें 30 शतक और 29 अर्धशतक शामिल रहे . इनका सर्वाधिक स्कोर 380 रन रहा.
वीरेन्द्र सहवाग

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाजों में एक नाम वीरेन्द्र सहवाग का भी आता है. इन्होने अपने सभी फार्मेट में अपनी विस्फोटक वाली शैली में ही बल्लेबाजी की. इनका टेस्ट मैचों में भी स्ट्राइक रेट असाधारण 82 का रहा. इन्होने अपने करियर के दौरान 2 तिहरे शतक बनाये. एक तिहरा शतक बनाने में मात्र 7 रन से चूक गए.
प्रदर्शन
बल्लेबाजी– 104 टेस्ट में 49.34 की औसत से 8586 रन बनाए . जिसमें 82.23 का असाधारण स्ट्राइक शामिल रहा . इसमें 23 शतकं और 32 अर्धशतक शामिल रहे.
रिकी पोंटिंग
![]()
आस्ट्रेलियन टीम के कप्तान जिन्होंने अपने नेतृत्व में टीम को शिखर तक पहुचाने में मदद की. इनके नेतृत्व में टीम ने कई असाधारण जीत हासिल की. ये टीम के लिए लगातार 3 नम्बर पर बल्लेबाजी करने आये.
प्रदर्शन
रिकी ने अपने करियर के दौरान 168 टेस्ट मैच खेले जिसमें इन्होने 51.85 की औसत से 13378 रन बनाये . इज्स्में इनका सर्वाधिक स्कोर 257 रन रहा. टेस्ट करियर के दौरान 41 शतक और 62 अर्धशतक शामिल रहे.
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान् कहे जाने सचिन तेंदुलकर ने तो सभी फार्मेट में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खूब रन बनाये. मात्र 16 साल की छोटी उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले सचिन ने क्रिकेट के मैदान में खूब प्रसिद्धी बटोरी. इन्होने अपने बाले से निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम् योगदान दिया.
प्रदर्शन
बल्लेबाजी – इन्होने अपने बल्ले से तो गजब का प्रदर्शन किया है इन्होने अपने टेस्ट करियर के दौरान 176 टेस्ट मैच खेले जिसमें इन्होने 54.98 की औसत से 14461 रन बनाए. इसमें इनका सर्वाधिक स्कोर 248 रन रहा और 46 शतक और 61 अर्धशतक भी शामिल रहे.
गेंदबाजी – 42 विकेट
ब्रायन लारा
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज ब्रायन लारा ने अपने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया. इनके नाम ऐसे रिकॉर्ड है जिनको आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है.

प्रदर्शन – लारा ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 176 टेस्ट मैच खेले. जिसमें इन्होने 54.98 की औसत से 14461 रन बनाये जिसमें 46 शतक और 61 अर्धशतक शामिल रहे.
जैक्स कालिश
जैक्स कालिश ने अपने आलराउंडर प्रदर्शन से टीम को बहुत योगदान दिया है. इन्होने अपने क्रिकेट करियर के दौरान 300 विकेट हासिल किये. इन्होने अपनी बल्लेबाजी से कई बार विपक्षी टीम की गेंदबाजी को ध्वस्त किया.
प्रदर्शन –

बल्लेबाजी- इन्होने अपने टेस्ट करियर के दौरान 166 टेस्ट मैचों में 55.37 रन की औसत से 13289 रन बनाये. जिसमें 45 शतक और 58 अर्धशतक शामिल रहे.
गेंदबाजी – अपने आलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने वाले कालिश ने 292 विकेट हासिल किये.
एडम गिलक्रिस्ट –
गिलक्रिस्ट ने अपने दमदार बल्लेबाजी से प्रभावित करते हुए टीम के लिये महत्वपूर्ण समय पर बल्ले से सभी को प्रभावित किया है अपनी विकेटकीपिंग के लिए ये खास है.
प्रदर्शन – इन्होने अपने टेस्ट करियर के दौरान 96 टेस्ट मैचों में 47.60 की औसत से 5570 रन बनाए.
विकेटकीपिंग – इन्होने अपने टेस्ट करियर के दौरान असाधारण गेंदबाजी करते हुए 379 कैच पकडे और 37 बार स्टम्पिंग की.
वसीम अकरम – अपनी गेंदबाजी से बड़े बड़े बालेबाज को धरासायी किया.

प्रदर्शन – इन्होने अपने टेस्ट करियर के दौरान 59 मैचों में 237 विकेट हासिल किये. और बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 1885 रन बनाये.
शेन वार्न (कप्तान )- लेग स्पिनर के रूप में अपनी गेंबाजी से बल्लेबाजों को प्रदर्शन करने ये गेंदबाज इस टीम का कप्तान भी बनाया गया है.
प्रदर्शन – इन्होने अपने टेस्ट करियर के दौरान 136 टेस्ट मैच खेले जिसमें इन्होने 687 विकेट हासिल किये . इन्होने अपनी बल्लेबाजी से भी अच्छा प्रदर्शन किया. इन्होने अपने करियर के दौरान 2996 रन बनाए.
ग्लेन मैग्रा – मैग्रा ने जब टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था तब मुरलीधरन के 431 रनों का रिकॉर्ड था . इन्होने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया.

प्रदर्शन – इन्होने अपने क्रिकेट करियर के दौरान सूझबूझ से गेंदबाजी कराते हुए 563 विकेट लेने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया . इसमें इन्होने 124 टेस्ट मैचों का सहारा लिया.
मुथैया मुरलीधरन – श्रीलंका टीम के अद्भुत गेंदबाज जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया. 789 विकेट लेने का रिकॉर्ड इनके नाम है.

प्रदर्शन- 130 टेस्ट मैचों में 789 विकेट लेने का रिकॉर्ड इनके नाम है.
The post ESPN ने चुनी अपनी ड्रीम XI टीम, भारत और ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम, जाने कौन है कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.