क्रिकेट में आज लगभग हर मैच में कुछ न कुछ तो नया देखने को मिलता ही है क्योंकि यह खेल ही कुछ ऐसा है। इसका पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला साल 1877 में खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड को हराया था। इसके बाद से ही हमें क्रिकेट में कई बड़े और छोटे रिकॉर्ड देखने को मिले है, लेकिन इनके साथ कई ऐसे तथ्य भी देखने को मिलते है, जिनके बारे में अक्सर बहुत ही कम लोग जानते है।

आज हम एक ऐसी ही क्रिकेट से जुड़ी रोचक जानकारी के बारे में बात करने वाले है, जिसके बारे में जानकर शायद आप भी चौंक जायेंगे और काफी हद तक हैरान भी रह जायेंगे।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के बारे में तो आज हर क्रिकेट फैन जानता ही है, क्योंकि उन्होंने अपने 21 साल के लम्बे करियर में पाकिस्तान के लिए काफी कुछ किया है, जिसे कोई भुला नहीं सकता। इस दौरान एक कारनामा जो बहुत विशेष है।

क्या यह ख़ास रिकॉर्ड
गौरतलब हो कि साल 2013-14 से पहले कई वर्षों तक वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के ही नाम था। यद् हो कि इन्होंने यह रिकॉर्ड साल 1996 में श्रीलंका के खिलाफ नैरोबी में बनाया था। इस मैच में अफरीदी ने महज 37 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया था। इस मैच में इन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए 11 छक्के और 6 चौके लगाये थे और 102 रन बनाकर डी सिल्वा की गेंद पर आउट हुए थे।

सचिन का था वह बल्ला
यह शायद आपने पहले कभी सुना भी होगा कि अफरीदी ने जो सबसे तेज शतक बनाया था वह भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे महान बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के बल्ले से बनाया था। जी हाँ, अगर आप नहीं जानते है तो आपको बता देते है कि सचिन ने एक बार अफरीदी को यह बल्ला गिफ्ट किया था, जिसके बाद इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस मैच में यह सबसे तेज शतक बनाया था। ख़ास बात यह है उस समय उनकी उम्र महज 16 ही थी।
The post FACT: जब 16 साल की उम्र में अफरीदी ने किसी दूसरे खिलाड़ी के बल्ले से बना दिया था यह बड़ा रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.