Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

FIFA वर्ल्ड कप मैचों के लिए एक घंटे में बिके 1,20,000 टिकट

नई दिल्ली
रूस में होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए शनिवार को फीफा के अतिरिक्त टिकट जारी करने के एक घंटे के अंदर ही 1,20,000 टिकट बिक गए. अब कुछ चुनिंदा मैचों के ही अतिरिक्त टिकट बचे हैं. फुटबॉल प्रशंसकों को टिकट की उपलब्धता की जानकारी फीफाडॉटकॉम/टिकट्स वेबसाइट पर यातायात लाइट जैसी प्रणाली से दी जाएगी, जहां 15 जुलाई तक टिकटों की बिक्री होगी.

विश्व कप के लिए टिकटों की बिक्री शुरू होने के बाद विश्वभर के फुटबॉल प्रशंसकों को 25 लाख से ज्यादा टिकट जारी किए जा चुके हैं. जिन प्रशंसकों को टिकट नहीं मिला है, उनके लिए उम्मीद खत्म नहीं हुई है. वेबसाइट पर टिकटों की पुन:बिक्री की संभावना है. वर्ल्ड कप के मुकाबले 14 जून से शुरू होंगे.

टिकट पाने वाले प्रशंसक अगर मैच नहीं देखने का मन बनाते हैं, तो वह इस वेबसाइट के माध्यम से टिकट को बेच सकते हैं. जिन मैचों का टिकट अभी मौजूद नहीं है, वह बाद में उपलब्ध हो सकता है.

टिकटों की पुन: बिक्री के लिए फीफाडॉटकॉम/टिकट्स वेबसाइट पर अलग से एक प्लेटफॉर्म बनाया गया है, जिसके जरिये टिकटधारक फीफा के नियमों के तहत इसमें दर्ज नामों को बदल सकते हैं या इसे फिर से बेच सकते हैं. फीफा ने कहा कि विश्व कप के टिकटों के लिए फीफाडॉटकॉम/ टिकट्स ही एकमात्र आधिकारिक और वैध वेबसाइट है.

फीफा टिकटों की अवैध बिक्री और वितरण को गंभीर समस्या मानता है. वह इसे रोकने के लिए कई देशों में उपभोक्ता संरक्षण एजेंसियों समेत स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से अनधिकृत टिकट बिक्री को रोकने का प्रयास कर रहा है. ऐसे ही एक मामले में फीफा ने टिकट बेचने वाली कंपनी वायागोगो के खिलाफ चार जून को आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है.