जालन्धर
1930 में पहली बार उरुगवे में फीफा विश्व कप आयोजित किया गया। इसमें कुल 13 टीमों ने भाग लिया। तीन मैदानों में कुल 18 मुकाबले खेले गए। फाइनल में मेजबान उरुगवे ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराया। उस समय फाइनल मुकाबला देखने के लिए 68 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में पहुंचे थे। दो साल पहले ही उरुगवे की टीम ने 1928 के ओलिम्पक में भी गोल्ड जीता था। टूर्नामैंट दौरान कोई क्वालीफिकेशन राउंड नहीं हुआ। अर्जेंटीना के गुइलेर्मो ने सर्वाधिक आठ गोल किए थे।
ब्राजील है विश्व कप की सबसे सफल टीम
ब्राजील फीफा विश्व की सबसे सफल टीम रही है। ब्राजील ने अब तक पांच बार खिताब जीता है। खास बात यह है कि ब्राजील ने हर बार विदेशी सरजमीं पर खिताब अपने नाम किया। ब्राजील ने 1958 (स्वीडन में), 1962 (चिली में), 1970 (मेक्सिको में), 1994 (अमेरिका में) और 2002 (दक्षिण कोरिया और जापान में) में खिताबी जीत हासिल की। हालांकि, ब्राजील की मेजबानी में दो बार 1950 और 2014 में विश्व कप का आयोजन भी हो चुका है, लेकिन तब दोनों ही बार उसे निराशा मिली। ब्राजील के बाद जर्मनी और इटली की टीमें चार-चार बार खिताब जीत चुकी हैं।
इंगलैंड के स्टार फुटबॉलर रहीम स्ट्रर्लिंग ने अपनी टांग पर गन का टैटू बनाया है। इसके लिए बीते दिनों उनकी खूब निंदा भी हुई थी लेकिन अब रहीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बताया है कि उन्होंने यह टैटू क्यों बनवाया था। रहीम का कहना है कि दरअसल उनके पिता की गन वाइलैंस में मौत हो गई थी। उसके बाद से उन्होंने प्रण लिया था कि कभी गन को हाथ नहीं लगाएंगे। यह टैटू उन्हें इसी प्रण की याद दिलाता रहता है।
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर फाबिनहो ने लिवरपूल क्लब ने बड़ी डील की है। इस डील का खुलासा होने के साथ अचानक फाबिनहो की गर्लफ्रैंड रेबेका तवेरेस चर्चा में आ गई है। दरअसल फाबिनहो की प्राइवेट जेट में रेबेका के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। इसमें रेबेका ने एक तो लिवरपूल की टी-शर्ट पहनी हुई है, ऊपर से वह उसे चूमती हुई नजर आ रही है। उक्त फोटो वायरल होते ही सोशल साइट्स पर रेबेका के बारे में और जाने के लिए सर्च शुरू हो गई। उधर, लिवरपूल से बड़ी डील होने से उत्साहित फाबिनहो ने प्राइवेट जेट में ही रेबेका के साथ शैम्पेन का मजा लिया। बता दें कि फाबिनहो फीफा वल्र्ड कप के लिए ब्राजील की टीम में भी सिलेक्ट हैं। फैन मान रहे हैं कि लिवरपूल से बड़ी डील होने के बाद फाबिनहो पर दबाव कम होगा और वह ब्राजील को एक और विश्व कप दिलाने की पूरी कोशिश करते नजर आएंगे।