Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

FIFA WORLD CUP: शुरू होने वाला है फुटबॉल का महाकुम्भ, रूस के इन 12 स्‍टेडियम में होगा बेहद रोमांचक मुकाबला

मास्को। फुटबॉल का सबसे बड़ा मुकाबला फीफा वर्ल्ड कप का 21वां संस्करण 14 जून से 21 जुलाई तक रूस में खेला जाएगा। रूस में होने वाले फीफा विश्व कप के मैचों का आयोजन 11 शहरों के 12 स्टेडियमों में होगा। साल 2006 के बाद पहली बार किसी यूरोपियन देश में फुटबॉल होने जा रहा है। इससे पहले साल 2006 में जर्मनी ने इसकी मेजबानी की थी। फुटबॉल वर्ल्ड कप न सिर्फ पश्चिमी देशों बल्कि भारत में भी काफी देखा जाने वाला टूर्नामेंट है। मौजूदा दौर के युवाओं में फुटबॉल को लेकर काफी क्रेज है। आपको इस खबर में बताएंगे उन 12 स्टेडियम के बारे में जहां इस बार का मुकाबला खेला जाएगा..

fifa-world-cup

1. लुजह्निकी स्टेडियम- मॉस्को, क्षमता: 81,006, लागत : पुनर्निर्माण में 41 करोड़ डालर। इस स्टेडियम का निर्माण 1950 में हुआ था. विश्व कप का फाइनल इसी स्टेडियम में खेला जाएगा।

2. स्‍पार्टक स्‍टेडियम- मास्को शहर में बसे इस स्टेडियम की क्षमता 45 हज़ार दर्शकों की है। इस स्टेडियम की ख़ूबसूरती देखने लायक है।

3. सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम- यह विश्वकप के लिए चुना गया दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है। इसकी दर्शक क्षमता 68 हज़ार के करीब है। इसकी खासियत है इसकी तकनीकी यह सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां एक सेमीफाइनल और तीसरे स्‍थान के लिए प्‍ले ऑफ मुकाबले सहित कुल सात मैच खेले जाएंगे।

4. फिश्‍ा स्‍टेडियम- सोची: यह स्‍टेडियम रूस का सबसे सुंदर फुटबॉल वेन्‍यू है। इसकी क्षमता 47,700 दर्शकों की है। इसके निर्माण के लिए 40 कारोड़ रुपये खर्च किए गए है।

5. कजान एरिना- कजान: 2013 में यूनिवर्सिटी गेम्‍स के लिए इसे बनाया गया था। रूस अथॉरिटी को इस स्‍टेडियम को भविष्‍य के ओलिंपिक गेम्‍स के वेन्‍यू रूप में प्रस्‍ताव भेजने की सोच रही है। यहां राउंड 16 के एक मैच और एक क्‍वार्टर फाइनल सहित कुल 6 मैच खेले जाएंगे। इस स्‍टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 45 हजार की है।

6. समारा एरेना- रूस के समारा शहर में स्थित इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 44,807 है। इसके निर्माण में 31 करोड़ डालर का खर्च आया है। समारा शहर में वोल्गा नदी के तट पर बने इस स्टेडियम का गुंबद शीशे से बना है, जिस पर रूस के स्पेस प्रोग्राम में समारा का इतिहास दिखाया गया है।

7. वोल्गोग्राड एरिना- वोल्गोग्राड: यहां पर ग्रुप स्टेज के चार मैच खेले जाएंगे। इस स्‍टेडियम की दर्शक क्षमता 45 हजार के करीब है।

8. येकातेरिनबर्ग एरीना- रूस के येकातेरिनबर्ग शहर में स्थित इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 35,696 है। जिसके पुनर्निर्माण में 22 करोड़ डालर का खर्च आया। यूराल पर्वत की गोद में बसे येकातेरिनबर्ग शहर का यह स्टेडियम अपने असामान्य डिजायन के लिए प्रसिद्ध है।

9. निजनी नोवगैरथ स्‍टेडियम- इस स्‍टेडियम का डिजाइन हर किसी को प्रभावित करता है. इसी साल खुला यह स्‍टेडियम विश्‍व कप के बाद यहां की नई लोकल टीम का घरेलू मैदान हो जाएगा. इस स्‍टेडियम की दर्शक क्षमता 45 हजार है.

10. एकातेरिनबर्ग एरेना- शहर: येकातेरिनबर्ग, क्षमता: 35,696, लागत: पुनर्निर्माण के लिए 22 करोड़ डालर। अस्तित्व में आने से पहले ही यूराल पर्वत के शहर येकातेरिनबर्ग का यह स्टेडियम अपने असामान्य डिजायन के लिए प्रसिद्ध है।

The post FIFA WORLD CUP: शुरू होने वाला है फुटबॉल का महाकुम्भ, रूस के इन 12 स्‍टेडियम में होगा बेहद रोमांचक मुकाबला appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.