खेड डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप का आगाज रंगारंग रोशनी के बीच हो चुका है वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले को देखने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन भी मौजूद रहे। पहला मुकाबला मेजबान रूस और सउदी अरब के बीच खेला गया जिसमें मेजबान रूस ने धमाकेदार जीत दर्ज की।
आईसीसी के इस पैनल में शामिल हुए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज श्रीनाथ
आपकों बता दें इस बार फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी रूस कर रहा है और पहला मैच भी रूस ने ही जीता हैै। फुटबाल के एकतरफा मुकाबले में सउदी अरब को 5.0 से हराकर रूस ने पहली जीत अपने नाम दर्ज की।
सूत्रों की माने तो लगभग अड़तीस साल पहले रूस की धरती पर ओलंपिक खेलाेंका आयोजन हुआ था और उसके बाद यह दूसरा मौका है जब यहां कोई बड़ा स्पोटर्स इवेंट हो रहा है।
लुजनिकी स्टेडियम में यह पहला मैच खेला गया इसकी दर्शक क्षमता करीब 80000 है जो खचाखच भरा हुआ था और राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन भी इसमे मौजूद थे। मैच में रूस ने पहले हाफ में दो और दूसरे हाफ में तीन गोल किये।
टूर्नामेंट का पहला गोल यूरी गाजिंस्की ने दागा जबकि मैन आफ द मैच डेनिस चेरिशेव ने हाफटाइम से ठीक पहले गोल करके टीम को बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ के 19वें मिनट में रूस ने तीन गोल दागे। अर्तेम ज्यूबा ने 71वें मिनट में तीसरा गोल किया जबकि चेरिशेव ने 90वें मिनट में अपना दूसरा और टीम के लिये चौथा गोल दागा।अतिरिक्त समय में अलेक्जेंडर गोलोविन ने गोल करके रूस की जीत पर मुहर लगा दी जिसके बाद मैदान में रूस के दर्शकों ने जबरदस्त तरीके से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
धवन ने तोड़ा सहवाग का यह रिकॉर्ड, शामिल हुए ब्रैडमैन के क्लब में
गौरतलब हो की सउदी अरब की टीम करीब 12 साल बाद एक बार फिर मैदान में उतरी है। उसने आखिरी बार विश्व कप में हीजीत दर्ज की थी और उसके बाद सउदी अरब का यह पहला मैच था।