Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

FIFA WORLD CUP 2018: रोनाल्डो के शानदार खेल से पुर्तगाल ने मोरक्को पर की जीत दर्ज

इंटरनेट डेस्क। क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जलवा फीफा वर्ल्ड कप में बुधवार को फिर देखने का मिला रोनाल्डो ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पुर्तगाल को मैच जीता दिया। पुर्तगाल का बुधवार को मोरक्को के साथ मैच था जिसेमें पुर्तगाल ने यहां 1-0 से जीत दर्ज की।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने तोड़ा अपना ही रिकाॅर्ड, वन डे में बना डाले 481 रन

मैच में रोनाल्डो के पहले गोल से मिली बढ़त को पुर्तगाल ने आखिरकार तक बरकरार रखा। गोलकीपर रूई पैट्रिसियो ने भी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और मोरक्को की टीम के मैच जीतने के प्रयासों को धुमिल कर दिया।

आपकों बता दें की ग्रुप बी का यह मैच मोरक्को के लिये करो या मरो जैसा था। इससे पहले के मैच में ईरान से हारने के बाद टीम की बुधवार को हुई दूसरी हार के कारण इस वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली मोरक्को पहली टीम बन गयी।

पुर्तगाल ने इस वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच जीता है। पुर्तगाल का पहला मैच स्पेन के खिलाफ 3-3 से ड्रा हो गया था। इस मैच में भी रोनाल्डो ने जबरदस्त खेल दिखाया था। इस मैच में जीत के साथ ही पुर्तगाल के अब चार अंक हो गए है।

भारत ने दर्ज की एक और बड़ी जीत

मोरक्को के खिलाफ जीत में भी रोनाल्डो ही छाए रहे। रोनाल्डो ने खेल के चैथे मिनट में ही मोरक्को के खिलाड़ियों की कमजोरी का फायदा उठाते हुए इसका पूरा फायदा उठाया और बर्नार्डो सिल्वा के कार्नर को खूबसूरती के साथ गोल में बदल दिया।

अब श्रीलंकाई कप्तान चांदीमल पर साबित हुआ गेंद से छेड़छाड़ का दोष, मिली ये सजा

मोरक्को के समर्थकों ने अपने खिलाडियों का मनोबल नहीं गिरने दिया। मोरक्को के बहुत ज्यादा प्रशंसक लुजनिकी स्टेडियम में मैच पहुंचे थे। मोरक्को के खिलाड़ियों ने अपने प्रशंसकों का जोश बनाए रखने के लिए सभी प्रयास किए लेकिन मोरक्को मैच नहीं जीत पाया।