इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप में क्रोएशिया ने आइसलैंड को 2-1 से हराकर विश्व कप में अपना विजय अभियान जारी रखा है। क्रोएशिया ने अपने संघर्ष पूर्ण मैच में आइसलैंड को हरा दिया इस हार के बाद आइसलैंड वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। वहीं जीत के साथ क्रोएशिया ने अपने आप को ग्रुप डी में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम को लगा ये बड़ा झटका
आपकों बता दें की क्रोएशिया ने इस वर्ल्ड कप में अब तीनों मैच जीत लिए है और 9 अंकों के साथ ग्रुप डीमें शीर्ष पर काबिज है। क्रोएशिया का अगला मुकाबला अब अंतिम-16 में डेनमार्क से होगा।
इस मैच क्रोएशिया के मिलान बादेल्ज ने 53वें और इवान पेरिसिच के 90वें मिनट में गोल से जीत दर्ज की। आइसलैंड की तरफ से गिल्फी सिगुर्डसन ने पेनल्टी पर गोल किया लेकिन कोई फायदा नहीं मिल पाया।
आपकों बता दें की इससे पहले के मुकाबले में आइसलैंड ने अर्जेंटीना को बराबरी पर रोका था। वहीं इस हार के साथ आइसलैंड की यह दूसरी हार हुई जिसके बाद वह फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है।
आइसलैंड के कोच ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा की उनकी टीम ने काफी मेहनत की और इस मेहनत के बाद मिली हार से वो दुखी नहीं है और उनकी टीम को सिर उठाकर चलने का मौका मिला है। वहीं क्रोएशिया के कोच ने भी आइसलैंड की टीम की बधाई दी और कहा की इस टीम के खिलाड़ियों के जज्बे और अनुशासन की मैं तारीफ करता हूं।
भारतीय कप्तान विराट का जलवा बरकरार, वनडे रैकिंग में शीर्ष पर काबिज
आपकों बता दें की इस बार फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन रूस में हो रहा है और इसके बाद होने वाले वर्ल्ड कप का आयोजन तीन देश मिलकर करने वाले है। इस बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम कको 254.6 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी।