इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप में गुरूवार को खेले गए मैच में बेल्जियम ने इंग्लैंड को हरा मैच में जीत दर्ज कर ली। बेल्जियम ने इस मैच में इंग्लैंड को 1-0 से मात दी है। हालांकि इस दौरान इंग्लैंड ने भी मैच जीतने के लिए भरसक प्रयास किए लेकिन उसका प्रयास विफल हो गया।
दूसरे टी-20 में आयरलैंड के खिलाफ इस लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी भारतीय टीम
बेल्जियम के अदनान जनुजाज ने दूसरे हाफ में बेहतरीन गोल दागा ओर बेल्जियम के लिए यह मैच जीत में परिवर्तित हो गया। इंग्लैंड को हरा बेल्जियम ने फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप जी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
इस मैच के बाद ग्रुप विजेता का फेसला होना था जिसमे बेल्जियम ने बाजी मार ली। बेल्जियम ने 3 मैच जीत कर अपना शीर्ष स्थान पा लिया, बेल्जियम के इस जीत के साथ नौ अंक हो गए जबकि इंग्लैंड के इस हार के बाद छह अंक हो गए है। इंग्लैंड अब दूसरे नंबर पर है।
आपकों बता दें की अब बेल्जियम का जापान से मुकाबला होगा तो वहीं इंग्लैंड टीम की कोलंबिया से मास्को में टक्कर होगी। राउंड 16 में अगर बेल्जियम मुकाबला जीत जाता है तो उसका मुकाबला ब्राजील या मेक्सिको से होगा और इंग्लैंड का मुकाबला स्वीडन या स्विट्जरलैंड के साथ होगा।
गुरूवार को बेल्जियम और इंग्लैंड के मैच के दौरान दूसरे हाफ के 51वें मिनट में जनुजाज ने बेहतरीन शॉट लगाया और बाॅल इंग्लैंड के गोलकीपर को पछाड़ते हुए गोल में समा गई। इसके बाद इंग्लैंड ने फिर से 66वें मिनट में एक और गोल का मौका गवा दिया।
मलेशियन ओपन : श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में, सायना नेहवाल बाहर
आपकों बता दें की इस बार फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन रूस में हो रहा है और इसके बाद होने वाले वर्ल्ड कप का आयोजन तीन देश मिलकर करने वाले है। इस बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 254.6 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी।