Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

FIFA : जब जिदान ने खिलाड़ी को मारा था सिर, बीच मैच में पहुंच गई पुलिस

नई दिल्ली
फीफा वर्ल्ड कप का इतिहास रोमांचक मैचों के भरा पड़ा है जो आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं। लेकिन इसके अलावा फुटबॉल के इस महासंग्राम में कुछ ऐसी दुखद घटनाएं भी हुई हैं जिसने खेल को बेहद शर्मसार किया। ये इस खेल पर एक काले धब्बे की तरह है।

वर्ल्ड कप में मारपीट की सबसे पहली घटना 1962 में हुई थी। चिली की मेजबानी में खेले गए इस वर्ल्ड कप में इटली और मेजबान खिलाड़ियों के बीच तनाव और गुस्सा का माहौल इतना बढ़ गया कि मैदान पर ही जमकर लात-घूंसे चले। यही नहीं दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर थूका भी। .

यह मैच सैंटियागो में खेला गया और यह फुटबॉल इतिहास की सबसे शर्मनाक घटना है। यह ‘बैटल ऑफ सैंटियागो' के नाम से मशहूर है। इटली के जार्जियो फेरिनी को चिली के होनोरिनो से भिड़ने के कारण बाहर जाने को कहा गया लेकिन वह नहीं गए। तब पुलिस घसीटकर उन्हें बाहर ले गई। कुछ देर बाद ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जमकर मारपीट होने लगी।

 2006 वर्ल्ड कप फाइनल में फ्रांस के महान खिलाड़ी जिनेदिन जिदान का इटली के खिलाड़ी मार्को मातेराजी को मारा गया हैड बट आज तक कोई नहीं भूला है। जिदान करियर का आखिरी मैच खेल रहे थे। अतिरिक्त समय तक स्कोर 1-1 से बराबर था। इसी दौरान जिदान की मातेराजी से झड़प हो गई। जिदान थोडी दूर गए और भागकर उन्होंने मातेराजी के सीने में अपना सिर दे मारा। जिदान को रेड कार्ड दिखाया गया और अंत में फ्रांस वो मैच हार गया।