Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC टी-20 महिला रैंकिंग में पूनम का छाया जलवा, इस स्थान पर जमाया कब्जा

दुबई। मलेशिया में खत्म हुए महिला एशिया कप टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन की बदौलत इंडियन महिला क्रिकेट टीम की स्टार लेग स्पिनर पूनम यादव ने हाल ही में ICCटी-20 महिला रैंकिंग में 2 स्थान के सुधार के साथ शीर्ष 5 में जगह बना ली है। ट्वंटी 20 गेंदबाजों की रैंकिंग में पूनम 2 स्थान उठकर तीसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। वे आस्ट्रेलिया की मेगन शट और न्यूजीलैंड की लीह कासपेरेक से पीछे हैं।

करियर का किया था सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एशिया कप के फाइनल में पूनम ने 9 रन पर 4 विकेट लेकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था लेकिन वे इंडिया को बांगलादेश के खिलाफ जीत नहीं दिला सकीं। उपविजेता इंडियन टीम की कप्तान और प्लेयर ऑफ द सीरीज हरमनप्रीत कौर को बल्लेबाजों में एक ही स्थान का लाभ मिला और वे सातवें नंबर पर पहुंची हैं।

सचिन ने किया खुलासा, इस तेज गेंदबाज से डरते थे सहवाग

हरमनप्रीत ने फाइनल में अर्धशतक बनाया था जबकि स्मृति मंधाना 2 स्थान गिरकर नौवें नंबर पर आ गई हैं। पाकिस्तान की लेफ्ट आर्म स्पिनर अमान अमीन ने गेंदबाजों की सूची में 13 स्थानों की बड़ी छलांग लगाकर पांचवां स्थान हासिल किया है।

रैंकिंग में उछाल नजर आया 6 बार की चैंपियन इंडिया को हराकर पहली बार खिताब जीतने वाली बांगलादेशी टीम की खिलाडिय़ों ने भी रैंकिंग में उछाल नजर आया।

इनमें फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रूमाना अहमद 6 स्थान उठकर ऑलराउंडरों में 12वें नंबर पर आ गई हैं। उन्होंने एशिया कप में 37.5 के औसत से 6 विकेट लिए। लेग स्पिनर ऑलराउंडर ने शीर्ष 20 गेंदबाजों में भी जगह बना ली है। खादिजा तुल कुबरा को गेंदबाजों में 6 स्थान का लाभ हुआ जो अब करियर के सर्वश्रेष्ठ 537 अंकों के साथ 13 वें नंबर पर आ गई है जबकि नाहिदा अख्तर 22 स्थान उठकर 40वें स्थान पर आ गई।