सेंट लूसिया। श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। वेबसाइट ‘ईएसपीएन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, चंडीमल को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया है।
आईसीसी ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि करते हुए कहा, श्रीलंका के कप्तान चंडीमल को आईसीसी की आचार संहिता 2.2.9 स्तर के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
BREAKING: Sri Lanka captain Dinesh Chandimal has been charged for breaching Level 2.2.9 of the ICC Code of Conduct.
More to come… #WIvSL pic.twitter.com/EGU278hZug
— ICC (@ICC) June 17, 2018
आईसीसी ने अपने ट्वीट में कहा कि इस मामले में आगे की जानकारी भी दी जाएगी। इस मुद्दे के ही कारण श्रीलंका ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत देरी से की थी। हालांकि, टीम ने इस मामले से साफ इनकार किया है।
गौरतलब है कि गेंद से छेड़छाड़ से जुड़े विवाद के कारण दूसरा टेस्ट मैच एक समय अधर में लटक गया था। तीसरे दिन अंपायरों ने श्रीलंका के खिलाड़ियों पर बॉल को खराब तरीके से चमकाने की वजह से पांच रन पेनल्टी और साथ ही गेंद बदलने का निर्णय किया था। इस बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें टीम प्रबंधन ने सूचित किया है कि मौजूदा टेस्ट मैच के दौरान किसी भी श्रीलंकाई खिलाड़ी ने कुछ गलत नहीं किया।
The post श्रीलंका कप्तान चंडीमल पर मंडराया बॉल टेंपरिंग का साया, ICC ने पाया दोषी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
