नई दिल्ली। हाल ही में बॉल टेंपरिंग की बढ़ती घटनाओं और क्रिकेट जगत में इसकी आलोचनाओं के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल आईसीसी ने अब इसपर सख्त कदम उठाने की सोची है।
आईसीसी हॉल टेंपरिंग के गुनाह और और अधिक संगीन बनेन पर विचार कर रही है। इस महीने के आखिर में होने वाली सालाना कांफ्रेंस में आईसीसी की ओर से गेंद से छेड़छाड़ के मामलों में कठोर सजा की पैरवी की जाएगी।
इन नए नियमों को अगर मान्यता मिलती है, तो फिर बॉल टैम्परिंग लेवल 2 की जगह लेवल 3 का अपराध हो जाएगा। तब खिलाड़ी की सजा मौजूदा नियम से 4 गुना अधिक हो जाएगी। यानी तब बॉल टैम्परिंग में दोषी पाए गए खिलाड़ी को 4 टेस्ट या 8 वनडे मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। फिलहाल दोषी पाए जाने पर 1 टेस्ट और 2 वनडे मैच का प्रतिबंध लगाए जाने का नियम है।
हाल ही में ऑस्टरेलिया के तीन खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ, ढेविड वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट के बॉल टेंपरिंग में पकडे जाने और उन पर प्रतिबंध लगने के बाद अब श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने क्रिकइन्फो से कहा कि क्रिकेट समिति का मानना है कि गेंद से छेड़छाड़ के मामले धोखेबाजी के हैं और खेल भावना के विपरीत हैं।
The post अब गेंद से छेड़छाड़ करने पर खिलाड़ियों की खैर नहीं, ICC कर सकती है बड़ी सजा का ऐलान appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
