Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ने जारी की खिलाड़ियों की टेस्ट रैंकिंग, धवन ने लगाई लम्बी छलांग, जाने किस स्थान पर है कोहली

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) द्वारा जारी की गयी ताजा रैंकिंग में काफी उलटफेर हुआ है. भारतीय सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा मुरली विजय और रविन्द्र जडेजा की रैंकिंग में भी इजाफा हुआ है. शिखर धवन 10 पायदान की छलांग लगाते हुए ताजा टेस्ट रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में पहली पारी के पहले सत्र में ही धवन ने शतकीय पारी खेलते हुए 107 रन बनाए थे. ऐसा करते ही वह टेस्ट मैच के पहले दिन लंच से पहले शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे.

धवन के साथी सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने भी उस टेस्ट मैच में शतक जमाया था. विजय ने 105 रन बनाए थे. इसी वजह से मुरली विजय छ पायदान उपर पहुंच कर 23वें स्थान पर आ गए हैं. वहीं ऑल राउंडर खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा ने भी रैंकिंग में इजाफा करते हुए तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है. जडेजा ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में कुल 6 विकेट निकाले थे.

धवन विजय और जडेजा के अलावा तेज गेंदबाज इशांत शर्मा 2 पायदान ऊपर आकर 25वें स्थान पर आ गए. जबकि उमेश यादव भी 2 पायदान ऊपर आते हुए 26वें स्थान पर पहुंचे.

अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी टेस्ट रैंकिंग में हुए शामिल 

अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेलने के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी अब टेस्ट रैंकिंग में शामिल हो गए हैं. हश्मतुल्लाह शाहिद को 111वी रैंकिंग मिली है. अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टैनिकजाई 136वें स्थान से एंट्री की है.

गेंदबाजी में शानदार गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज यामीन अहमदजाई 94वें स्थान पर हैं. स्पिनर मुजीब उर रहमान ने 114वां स्थान पाया है. वहीं टी-20 में नंबर एक रैंकिंग में मौजूद राशिद खान को 119वीं रैंकिंग मिली है. राशिद वनडे क्रिकेट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं.

यहाँ देखे बल्लेबाजो की टेस्ट रैंकिंग

pic creadit: cricbuzz

यहाँ देखे आलराउंडर की टेस्ट रैंकिंग

pic creadit: cricbuzz

यहाँ देखे गेंदबाजो की टेस्ट रैंकिंग

pic creadit: cricbuzz

 

 

 

The post ICC ने जारी की खिलाड़ियों की टेस्ट रैंकिंग, धवन ने लगाई लम्बी छलांग, जाने किस स्थान पर है कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.