Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC टेस्ट रैंकिंग: ये भारतीय खिलाड़ी पहुंचा अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच में 2 दिन में ही भारत ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। गए भारतीय खिलाडियों के दमदार प्रदर्शन के कारण टीम ने अफगानिस्तान को मात दी। भारतीय टीम की और से शिखर धवन (107) और मुरली विजय (105) की दमदार शतकीय पारियों और रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के कारण टीम को जीत मिली। जीत के अलावा टीम को एक और फायेदा हुआ भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में दस पायदान की छलांग लगाई है। वहीं भारतीय टीम इस रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गए। इससे पहले शिखर धवन आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में 34वें स्थान पर थे। साथ ही जबकि इसी मैच में शतक लगाने वाले दूसरे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। मुरली विजय छह पायदान ऊपर 23वें स्थान पर पहुंच गए। इससे पहले आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में में 29वें स्थान पर थे।

साथ ही अगर गेदबाजों की बात करे तो गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा भी एक पायदान का फायदा हुआ है। वह गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बेंगलुरू में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट में छह विकेट हासिल किए थे। भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (25वें) और उमेश यादव (26वें) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

साथ हो अपने करियर का अभी पहला टेस्ट मैच खेलने वाली टीम अफगानिस्तान के बल्लेबाज हशमुतुल्लाह शाहिदी ने भी पहली बार में ही आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में 111वें स्थान पर जगह बनायी है। इनके अलावा अफगानिस्तान टीम से स्पिनर मुजीब उर रहमान 114वें स्थान पर और राशिद खान 119वें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हुए है।



Herald