Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांच बार की विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया का ICC वनडे रैंकिंग में हुआ ये बुरा हाल

दुबई। लगता है पांच बार की विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के लिए यह साल अच्छा नहीं गुजर रहा है। तभी तो इस साल दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद बदनामी का दंश झेल रही कंगारू टीम 34 साल में अपनी सबसे निचली वनडे रैंकिंग पर पहुंच गई है।

नए कप्तान टीम पेन के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई टीम को इंग्लैंड से पहले दो वनडे में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इसी का परिणाम यह हुआ कि वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में पिछले 34 साल में अपनी सबसे निचली रैंकिंग यानी छठे स्थान पर खिसक गई है। कंगारू टीम इससे पहले जनवरी 1984 में छठे स्थान पर रही थी।

इंग्लैंड दौरे की इस तरह तैयारी कर रहे हैं पूर्व भारतीय कप्तान धोनी

ऑस्ट्रेलिया टीम को अगर इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के दौरान अपनी वनडे रैंकिंग में सुधार करना है, तो उसे इस सीरीज के दौरान अब बचे हुए तीन मैचों में से कम से एक मैच में जीत दर्ज करनी होगी। ऐसा हुआ तो वह वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान से ऊपर पांचवें स्थान पहुंच जाएगी। ऑस्ट्रेलिया टीम का एक दिवसीय रैंकिंग में गिरावट का दौर जनवरी 2017 में पकिस्तान को घरेलू सीरीज में हारने के बाद से शुरू हुआ था।

इंग्लैंड दौरे की इस तरह तैयारी कर रहे हैं पूर्व भारतीय कप्तान धोनी

इस अवधि में ऑस्ट्रेलिया टीम को 15 वनडे मैचों में से 13 में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान कंगारू टीम को न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार द्विपक्षीय सीरीज हार में हार का सामना करना पड़ा है। यहीं नहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण में ही बाहर होना पड़ा था।

इस टीम को फुटबॉल विश्व चैम्पियन के रूप में देखना चाहते हैं युवराज

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीवन स्मिथ और बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर पर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इसी कारण ऑस्ट्रेलिया टीम में उनकी कमी खल रही है।