Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind v Afg Test: मुरली विजय शतक के करीब

बेंगलुरु। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच में 104 रन की रिकॉर्ड पारी खेली। अब मुरली विजय भी अपने टेस्ट कॅरियर के 12वें शतक से केवल छह रन दूर हैं।

धवन ने तोड़ा सहवाग का यह रिकॉर्ड, शामिल हुए ब्रैडमैन के क्ल्ब में

दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के हुई 168 रन की साझेदारी की मदद से भारत ने बारिश के कारण खेल रोके जाने तक एक विकेट पर 248 रन बना लिए हैं। बारिश नहीं रूकने के कारण इस स्कोर पर चाय का समय भी घोषित किया गया। इस समय मुरली विजय 94 और केएल राहुल 44 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

इससे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लंच से पूर्व शतक लगाकर पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज विरेन्द्र सहवाग का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। इससे पहले पहले दिन लंच से पूर्व सर्वाधिक रन बनाने का भारतीय कीर्तिमान वीरेंद्र सहवाग के नाम पर था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2006 में 99 रन बनाए थे।

पहले वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

इससे पहले विराट कोहली की जगह भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे अंजिक्या रहाणे ने अफगान टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। काबुल में जन्में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी ने ऐतिहासिक टेस्ट मैच में टॉस के लिए सिक्का उछाला। इस मौके पर उन्होंने अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टानिकजाई को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया।

न्यूजीलैंड महिला टीम और अमेलिया केर ने बनाए ये विश्व रिकॉर्ड

भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का अन्तिम 11 में चयन किया गया। इसके साथ ही वह टीम इंडिया की ओर से आठ साल बाद टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरे। शिखर ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने अपनी पारी में केवल 96 गेंदों का सामना किया। इस दौरान धवन ने 19 चौके और 3 छक्के लगाए। अफगानिस्तान की ओर से एकमात्र विकेट यमीन अहमदजई ने लिया। उन्होंने धवन को मोहम्मद नबी के हाथों कैच करवाया।