भारत और अफगानिस्तान के बीच एक मात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहे इस मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 347 रन बना लिए हैं. शिखर धवन और मुरली विजय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़े हैं. जबकि केएल राहुल ने अर्द्धशतक लगाया.
मैच के दौरान पांच महत्वपूर्ण पल
अफगानिस्तान द्वारा रिव्यु ना लेना

पहले सेशन के 10वें ओवर में भारत का स्कोर 41 रन था. जबकि शिखर धवन 23 और मुरली विजय 8 रन बनाकर खेल रहे थे. इस दौरान गेंदबाजी कर रहे वफादार ने ओवर की पांचवी गेंद की. जिसे शिखर धवन समझ नही पाए और गेंद हल्का सा बैट का किनारा लेते हुए विकेट कीपर के पास गयी. अपील हुई अंपायर ने नॉट आउट करार दे दिया.
इस पर रिव्यु लेने के लिए चर्चा हुई, लेकिन अफगानिस्तान की ओर से रिव्यु नही लिया गया. जबकि रीप्ले में धवन गेंद और बैट का सम्पर्क साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है. अगर अफगानिस्तान रिव्यु ले लेता तो उसे अपना पहला विकेट बहुत पहले ही मिल जाता है.
शिखर धवन का लंच से पहले शतक

शिखर धवन ने लंच से पहले जोरदार शतक लगाते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. टेस्ट क्रिकेट में लंच से पहले शतक लगाने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं. जबकि दुनिया के छठे ऐसे बल्लेबाज हैं. हालांकि लंच के बाद शिखर धवन ज्यादा रन नही जोड़ सके और 107 रनों पर आउट हो गए.
टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान का पहला विकेट

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को टेस्ट क्रिकेट का पहला विकेट भारत के 41 रन के स्कोर पर ही मिल सकता था अगर वह शिखर धवन के लिए रिव्यु के लिए रिव्यु का इस्तेमाल करती. इसके बाद टीम को लम्बा इंतजार करना पड़ा और 168 रनों पर उसे शिखर धवन के रूप में पहला विकेट मिला. जिन्हें अहमदजई ने मोहम्मद नवी के हाथो कैच आउट कराया.
राशिद खान के एक ओवर में धवन ने जड़े तीन चौके

पहले सेशन के दौरान राशिद खान 14वां ओवर लेकर आए. सामने शिखर धवन 39 रन बनाकर खेल रहे थे. इस समय भारत का स्कोर 63 रन था. राशिद की पहली ही गेंद पर धवन ने जोरदार चौका जड़ दिया. इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर धवन ने फिर चौका जड़ दिया है. जबकि इसी ओवर की पांचवी गेंद पर एक और चौका जड़ धवन ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया.
दिनेश कार्तिक रन आउट

रिद्धिमान साहा की अनुपस्थिति में दिनेश कार्तिक की टेस्ट टीम में लम्बे समय बाद वापसी हुई है. मैच के दौरान पांचवा विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक अपना विकेट रन आउट होकर गंवा बैठे.
The post IND VS AFG : मैच के दौरान वे 5 पल जो बन गये चर्चा का कारण appeared first on SportzWiki Hindi.