Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Afg1st Test : भारतीय गेंदबाजों के सामने 109 रन पर ढेर हुआ अफगानिस्तान

स्पोर्ट्स डेस्क। कल से शुरू हुआ भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच में बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलाजा रहा है। जहां भारतीय टीम ने शिखर धवन (107) और मुरली विजय (105) की शतकीय पारियों की बदोलत पहली पारी में 474 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। साथ ही भारत के दिग्गज गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन (27 रन पर चार विकेट) के दमदार प्रदर्शन के बाद चाय के विश्राम से पहले अफगानिस्तान की पहली पारी को 109 रन पर ढेर दी। साथ ही भारतीय टीम ने 365 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। साथ ही भारतीय टीम की कप्तानी कर रहें अजिंक्या रहाणे ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन खिलाने का फैसला लिया।

भारतीय टीम ने पहली पारी में 474 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने 365 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। साथ ही भारतीय खिलाड़ीयों की अच्छी गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान की टीम की पहली पारी को 109 रन पर ढेर हो गयी। रविचन्द्रन अश्विन (27 रन पर चार विकेट) और रवीन्द्र जडेजा ने 18 रन देकर दो और इशांत शर्मा ने 28 रन देकर दो विकेट लिए और उमेश यादव ने एक विकेट लिया।

साथ ही अफगानिस्तान की ओर से सबसे बड़ी पारी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने खेली। उन्होंने टीम की और से सर्वाधिक 24 रन का योगदान दिया। दसवें नम्बर के बल्लेबाज मुजीब उर रहमान 15 रन के साथ दूसरे टॉप स्कोरर रहे। दुसरे दिन की शुरुआत में भारतीय छह विकेट पर 347 रन से आगे खेलना शुरू किया। हार्दिक पांड्या 71 रन की पारी खेली और उन्होंने 94 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। रविचंद्रन आश्विन ने 18, रवींद्र जडेजा ने 20 और उमेश यादव ने नाबाद 26 रन बनाए।

अफगानिस्तान की टीम 109 रन पर ढेर होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने उन्हें फॉलोऑन खिलाने का फैसला किया। भारत के पास 365 रन की बढ़त बनाये हुए है अगर टीम फॉलोऑन में निर्धारित रन नही बना पाती है तो भारत एक पारी और रन से अपना अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट जीत हासिल कर लेगा।



Herald