Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Afg1st Test : भारत ने 2 दिन में जीत दर्ज कर टेस्ट इतिहास में बनाया ये रिकॉर्ड  

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय खिलाडियों के दमदार प्रदर्शन के कारण कल से शुरू हुआ भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच में बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2 दिन में ही भारत ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने शिखर धवन (107) और मुरली विजय (105) की दमदार शतकीय पारियों के कारण भारत ने पहली पारी में 474 रन का स्कोर खड़ा किया था। बाकि का बचा काम भारतीय गेंदबाजो ने पूरा कर दिया इस मैच में रविचन्द्रन अश्विन और रवीन्द्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के कारण 11 विकेट लिए।

Ind vs Afg1st Test : पहले दिन के मैच में धवन और मुरली ने मचाया तूफ़ान और बनाये ये रिकॉर्ड  

बताया जा रहा है की भारत ने एक मात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को दूसरे ही दिन एक पारी और 262 रन से मात देकर अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। अफगानिस्तान की पहली पारी 109 रन पर ढेर कर भारतीय टीम ने 365 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी। इसके बाद भारतीय कप्तान अजिंक्या रहाणे ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन खिलाया, लेकिन दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान के बल्लेबाज कोई कमाल नहीं दिखा सके और पूरी टीम 103 रन पर ही ढेर हो गई।

Ind vs Afg1st Test : भारतीय गेंदबाजों के सामने 109 रन पर ढेर हुआ अफगानिस्तान

भारतीय टीम इससे पहले मई 2007 में बांग्लादेश और नवंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ संयुक्त रूप से 239 रन से सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। दूसरें दिन का मैच पूरी तरीके से गेंदबाजों के नाम रहा एक दिन में कुल 24 विकेट गिरे। अफगानिस्तान के 20 विकेटों के अलावा भारतीय टीम ने चार विकेट गंवाए।

पहली पारी में 474 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने दूसरे दिन अफगानिस्तान टीम को दो बार ऑल आउट कर दिया। मैच में भारत की ओर से रवीन्द्र जडेजा ने छह, रविचन्द्रन अश्विन ने पांच और उमेश यादव तथा इशांत शर्मा ने चार-चार विकेट हासिल किए। अफगानिस्तान टीम का का अपने जीवन का पहला टेस्ट मैच था जिसकों वह जीत नही पाए।



Herald