स्पोर्ट्स डेस्क। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए अफगानिस्तान और भारत के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारतीय खिलाडियों के दमदार प्रदर्शन के कारण 2 दिन में ही भारत ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का पहला पदार्पण टेस्ट मैच कुछ खास नही रह पाया। अफगानिस्तान का कोई भी खिलाड़ी भारतीय टीम के सामने अच्छा प्रदर्शन नही कर पाया साथ ही इस टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान के एक शर्मनाक रिकॉर्ड पहले टेस्ट मैच में ही दर्ज करवा लिया है। जानिए क्या शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने...
आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से दम पर अच्छे-अच्छे खिलाडियों के छक्के छुड़ाने वाले राशिद खान भारत के खिलाफ पदार्पण मैच में सबसे खराब गेंदबाजी का नया कीर्तिमान दर्ज करवा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न को पीछे छोड़ दिया है। राशिद ने अपने पहले टेस्ट मैच में 34.5 ओवर में 154 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए। पहले टेस्ट में 150 से ज्यादा रन देने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही बताया जाता है ऐसा ही अब से पहले भारत के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में सबसे बुरा प्रदर्शन का रिकॉर्ड शेन वार्न के नाम था। शेन वार्न ने 1992 में सिडनी में खेले गए अपने पहले मैच में 45 ओवर में 150 रन दिए और केवल एक विकेट ही हासिल कर सके थे।
अफगानिस्तान ने स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने अपना पहला टेस्ट शिकार टीम इंडिया के कप्तान अजिंक्य रहाणे को बनाया है। भारत के खिलाफ पहले अफगानिस्तान पहली पारी 109 रन पर ढेर और भारतीय टीम ने 365 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी। फिर अफगानिस्तान को फॉलोऑन खिलाया, लेकिन दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान के बल्लेबाज कोई कमाल नहीं दिखा सके और पूरी टीम 103 रन पर ही ढेर हो गई।
Herald