Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS AFG: हर्षा भोगले ने अफगानिस्तान के लिए बोल दिया कुछ ऐसा कि एक भारतीय फैन ने भोगले को बताया पाकिस्तानी समर्थक

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत के साथ अपना ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेल रही है. बेंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा यह टेस्ट मैच अफगानिस्तान के लिए किसी सपने के सच होने जैसा ही है. भारत जहां आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर है तो वहीं अफगानिस्तान की टेस्ट क्रिकेट में शुरुआत है.

चूंकि अफगानिस्तान का टेस्ट क्रिकेट में आगाज़ है इसलिए हर किसी ने उसे एक नए सफ़र की बधाई दी है. इसी कड़ी में कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी एक ट्वीट किया. मगर ये ट्वीट एक भारतीय क्रिकेट प्रशंसक को पसंद नही आया. उसने हर्षा भोगले के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान की तरह अफगानिस्तान को सपोर्ट कर रहे हैं. इस पर अब भोगले ने भी जवाब दिया है.

हर्षा भोगले का जवाब 

दरअसल हर्षा भोगले ने इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें अफगानिस्तान क्रिकेट प्लेयर्स की टेबल पर कैप रखी हुई हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ”एक खूबसूरत पल. यह वह है जिसके लिए आप सपना देखते हो. अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच”

हर्षा भोगले का अफगानिस्तान को इस तरह से शुभकामनाएं देना एक क्रिकेट प्रशंसक को पसंद नही आया. इस पर उसने रिट्वीट करते हुए लिखा ”मुझे लगता है कि तुम भारत से ज्यादा अफगानिस्तान का समर्थन कर रहे हो, जिस तरह से पाकिस्तान को करते हो. अब बस भी करो.”

इस पर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी जवाब देते हुए कहा ”यह उनके लिए एक बड़ा पल है और एक कमेंटेटर के रूप में आपको इसे पहचानना पड़ता है”

हालांकि इस पर भी एक ट्वीटर यूजर ने ट्वीट किया और कहा कुछ दिनों पहले जब आयर्लैंड ने टेस्ट डेब्यू किया था.. तब उसके लिए कोई ट्वीट क्यों नही किया.

The post IND VS AFG: हर्षा भोगले ने अफगानिस्तान के लिए बोल दिया कुछ ऐसा कि एक भारतीय फैन ने भोगले को बताया पाकिस्तानी समर्थक appeared first on SportzWiki Hindi.