भारत और अफगानिस्तान टीम के बीच एकमात्र एतिहासिक टेस्ट मैच 14 जून से बेंगलुरु में खेला जायेगा. अफगानी टीम , भारत के साथ टेस्ट पदार्पण करने वाली चौथी टीम बन जाएगी. इसके पहले भारत के खिलाफ पाकिस्तान, जिम्बाम्बे, बांग्लादेश जैसी टीमें पदार्पण कर चुकी है. इसमें भी रोचक बात ये है की भारत के खिलाफ पदार्पण करने वाली पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अपने पहले मैच को भारत के हाथों से गवायाँ है जबकि जिम्बाम्बे ने मैच को ड्रा करा लिया था.

पाकिस्तान ने टेस्ट डेब्यू किया था दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में

भारत के खिलाफ सर्वेप्रथम टेस्ट डेब्यू करने वालों में उसका चिरप्रतिद्वंधी पाकिस्तान ने अपना टेस्ट डेब्यू भारत के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में किया था. मैच में भारतीय टीम का नेतृत्व लाला अमरनाथ कर रहे थे. पाकिस्तान ने यह मैच 70 रनों से गवां दिया था.
जिम्बाम्बे ने किया हरारे में डेब्यू
भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वालों में दूसरे नंबर पर जिम्बाबे ने किया. जिम्बाम्बे ने ये मैच हरारे में खेला. सूझबूझ का प्रदर्शन करते हुए इस टीम ने अपने डेब्यू मैच को ड्रा कराकर निचले पायदान पर रहने वाली टीम ने अपने आप को साबित करने में कोई कोर कसर नहीं छोडी थी. ये मैच 1992 में 18 से 22 दिसम्बर के बीच खेला गया था.
बांग्लादेश ने किया टेस्ट डेब्यू और मिली निराशाजनक हार
बांग्लादेश के ढाका में खेला गया ये मैच मेजबान टीम ने भारत के हाथों गवां दिया था इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर ये मैच अपने नाम किया था. इसके बाद साल 2018 में अफगानी टीम अपने आप को साबित करने में कोई कोर कसार नहीं छोड़ेगी.
![]()
अभी हाल में ही उसने बांग्लादेश टीम को हराकर सीरीज पर कब्ज़ा किया है. राशिद खान , रहमान जैसे गेंदबाज भारत के लिए मुसीबत बन सकते है.
The post IND vs AFG: भारत के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में ही इन देशो को करना पड़ा हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.