Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AFG: मोहम्मद नबी ने विराट और डिविलियर्स में से इन्हें बताया बेस्ट क्रिकेटर

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सबसे अनुभली खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने अपने लंबे क्रिकेट करियर के बाद गुरूवार 14 जून को अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की शुरूआत की। अफगानिस्तान की टीम गुरूवार को भारत के खिलाफ बैंगलुरू में अपना पहला टेस्ट मैच खेलने उतरी। वैसे हर अफगान खिलाड़ी के लिए ये बड़ा ही यादगार मौका है लेकिन मोहम्मद नबी लंबे समय से अफगान टीम से जुड़े हुए हैं जिन्हें अब जाकर टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिल सका।

मोहम्मद नबी ने क्रिक इंफो के कॉन्टेस्ट में लिया हिस्सा

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद नबी के प्रदर्शन पर भी हर किसी की नजरें हैं लेकिन जहां तक पहले दिन की बात की जाए मोहम्मद नबी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित नहीं कर सके। मोहम्मद नबी अपने इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को खेलने से पहले क्रिक इंफो के सवाल-जवाब कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था।

नबी को पूछा गया एबी और विराट में से बेस्ट कौन?

मोहम्मद नबी ने इस कॉन्टेस्ट में उनकी पंसदीदा चीजों को लेकर कई सवाल किए गए जिसमें नबी ने बड़ी शालीनता के साथ जवाब दिए। मोहम्मद नबी को इस कॉन्टेक्ट सबसे पहला सवाल इस युग के दो सबसे बड़े बल्लेबाज भारत के विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स में से बेस्ट को लेकर पूछा गया । वैसे तो ये सवाल बड़ा ही कठिन है जिसमें इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों में से एक को चुनना मुश्किल है।

नबी ने गहन चिंतन कर दिए सवालो के जवाब

लेकिन वहीं नबी को तो इसका जवाब बड़ी सख्ती से पूछा गया तो नबी ने दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स का चुनाव किया। लेकिन वो इस दौरान विराट कोहली को भी श्रेष्ठ मानने लगे। उन्होंने इसका जवाब अनिवार्य रूप से देने के कारण ही बड़े सोच विचार के बाद एबी का नाम लिया। इसके अलावा भी कई कठिन सवाल मोहम्मद नबी के सामने दागें गए लेकिन उन्होंने गहनता से सोच-विचार कर हर सवाल का जवाब दिया। इन सवालों में सचिन और ब्रायन लारा से बेस्ट कौन हैं ये तक पूछा गया था।

तो आईए आपको बताते हैं नबी से पूछे गए सवाल और उनके जवाब

सवाल- एबी डीविलियर्स और विराट कोहली में से एक को चुनो?

जवाबएबी डीविलियर्स

सवाल -आप कौनसी लीग पसंद करते हैं आईपीएल या बीबीएल?

जवाबआईपीएल

सवाल- आपके अनुसार बेस्ट कौन है वीरेन्द्र सहवाग या क्रिस गेल?

जवाब– क्रिस गेल

सवालआप किसके जश्न को पसंद करते हैं राशिद या शहजाद?

जवाब– मोहम्मद शहजाद

सवाल- आपकेे फेवरेट कौन हैं सचिन या लारा

जवाब– सचिन तेंदुलकर

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IND vs AFG: मोहम्मद नबी ने विराट और डिविलियर्स में से इन्हें बताया बेस्ट क्रिकेटर appeared first on SportzWiki Hindi.