Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AFG : अफगानिस्तान में पैदा हुआ था ये भारतीय क्रिकेटर, लोगो के कहने पर किसी भी कोने पर लगा सकता था छक्का

भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच 14 जून से 18 जून के बीच चलने वाला टेस्ट मैच आज गुरूवार से शुरू हो गया है. इस मैच का टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में शानदार शुरूआत हुई है. भारतीय टीम ने शुरूआती 45.1 ओवर तक एक विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए है.

टॉस के समय मैदान पर मौजूद थे सलीम दुर्रानी 

आपकों बता दें, कि टॉस के समय मैदान पर भारत के पूर्व खिलाड़ी सलीम दुर्रानी भी मौजूद थे. सलीम दुर्रानी भारत के लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज रह चुके है. वह भारतीय टीम के लिए 2 टेस्ट मैच खेल चुके है.

अफगानिस्तान की धरती में जन्मे है सलीम दुर्रानी 

सलीम दुर्रानी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है. जिन्होंने अफगानिस्तान की धरती पर जन्म लेकर भारतीय टीम के लिए खेला था.  सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर को 1934 में अफगानिस्तान के काबूल में हुआ था.

बीसीसीआई ने इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए सलीम दुर्रानी को खासतौर पर आमंत्रित किया था. सलीम ने अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टेंनिक्जई को मौमेंटो भी भेट किया और उनसे काफी देर तक बातचीत भी की.

बॉलीवुड फिल्मों में भी कर चुके है काम 

सलीम दुर्रानी को जहां अर्जुन अवार्ड से भी नवाजा गया है. वही वह बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर चुके है. सलीम चरित्र फिल्म पर काम कर चुके है. सलीम दुर्रानी के साथ इस फिल्म में हिरोइन परवीन बॉबी थी. सलीम दर्शकों की मांग पर छक्का लगाने की काबिलियत रखते है. वही एक बार उन्हें भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया, तो नो दुर्रानी, नो टेस्ट के पोस्टर लग गये थे.

शानदार रहा है सलीम का क्रिकेट करियर 

सलीम दुर्रानी ने भारतीय टीम के लिए 1960 से 1973 तक टेस्ट क्रिकेट खेला है. उन्होंने अपना डेब्यू 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था. वही अपना अंतिम मैच सलीम दुर्रानी ने इंग्लैंड के खिलाफ 1973 में खेला था.

सलीम दुर्रानी ने भारतीय टीम के लिए कुल 29 टेस्ट मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 25.04 की औसत से 1202 रन बनाये. जिसमे उन्होंने 7 अर्धशतक व एक शतक लगाया. सलीम ने अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते 29 टेस्ट मैचों में 35.42 की औसत से 75 विकेट लिए है.

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया तो प्लीज इसे लाइक, कमेन्ट और शेयर करे.

The post IND vs AFG : अफगानिस्तान में पैदा हुआ था ये भारतीय क्रिकेटर, लोगो के कहने पर किसी भी कोने पर लगा सकता था छक्का appeared first on SportzWiki Hindi.