Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS AFG: दिनेश कार्तिक के अलावा इन दो भारतीय खिलाड़ियों को भी वापसी के लिए करना पड़ा लम्बा इंतजार

भारत और अफगानिस्तान के बीच एक मात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर 347 रन बना लिए हैं.

शिखर धवन(107) और मुरली विजय(105) ने शतकीय पारी खेली है. जबकि केएल राहुल(54) ने अर्द्धशतक लगाया है. वहीं हार्दिक पाण्ड्या 10 रन और अश्विन 7 रन बनाकर नाबाद हैं.

इस टेस्ट मैच में रिद्धिमान साहा के अंगूठे में चोट होने की वजह से एक लम्बे अरसे के बाद दिनेश कार्तिक की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है. हालांकि दिनेश कार्तिक इस मैच की पहली पारी में कुछ खास नही कर सके और चार रन बनाकर रन आउट का शिकार हो गए.

कार्तिक के अलावा दो खिलाड़ियों ने किया लम्बा इंतजार

कार्तिक ने भारतीय टीम में साल 2004 में पदार्पण किया था. इसके बाद उन्होंने अगले छह साल तक शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि इस दौरान कई बार उतार-चढ़ाव आए. वहीं 2010 में दिनेश कार्तिक ने अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था.

अब एक लम्बे अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने टेस्ट टीम में वापसी की है.  कार्तिक ने जनवरी 2010 से जून 2018 के बीच एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला. जबकि इस दौरान भारत ने 87 मुकाबले खेले.

मगर कार्तिक ही अकेले ऐसे खिलाड़ी नही हैं जिन्होंने टीम में वापसी के लिए इतना इंतजार किया हो. कार्तिक के अलावा पार्थिव पटेल और अभिनव मुकुंद ने भी टेस्ट के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए एक लम्बा इंतजार किया है.

कार्तिक के बाद पार्थिव पटेल का नंबर आता है जिन्होंने सबसे ज्यादा इंतजार किया. पटेल ने 83 टेस्ट मैचों के बाद टीम इंडिया में वापसी की थी.

वहीं इस लिस्ट में पार्थिव के बाद अभिनव मुकुंद का नंबर आता है. उन्होंने 56 टेस्ट मैचों के बाद टीम में जगह बनाई थी. हालांकि उन्होंने अभी तक टेस्ट मैचों में भारत के लिए महज 7 टेस्ट मुकाबले ही खेले हैं. जबकि पार्थिव पटेल ने भारत के लिए 25 टेस्ट मैच खेले हैं.

The post IND VS AFG: दिनेश कार्तिक के अलावा इन दो भारतीय खिलाड़ियों को भी वापसी के लिए करना पड़ा लम्बा इंतजार appeared first on SportzWiki Hindi.