Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Ire 2ed T20: कोहली की सेना में ये हो सकते है बदलाव, टॉस जीतकर आयरलैंड ने किया गेंदबाजी का फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क। पहले मैच में मेजबान टीम आयरलैंड को 76 रन से मात देने वाली भारतीय टीम आज अपना भारत और आयरलैंड का दूसरा टी-20 मैच खेलने मैदान में उतरने वाली है। साथ ही बताया जा रहा है की भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतना चाएगी साथ ही आयरलैंड भी अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करना चाएगी। बताया जा रहा है की भारत इस मैच में कुछ बदलाव के साथ मैदान में नजर आ सकता है। भारतीय टीम इस मैच में उन खिलाडिय़ों को मौका दे सकती है जिन्हें पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। बताया जा रहा है की आज कुछ सीनियर खिलाडियों को विश्राम दिया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है की आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 97 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रोहित शर्मा को इस मैच विश्राम दिया जा सकता है। अगर रोहित शर्मा इस मैच में नही खेलते है तो उनकी जगह केएल राहुल या शिखर धवन अपनी पारी का आगाज कर सकते हैं। साथ ही बताया जा रहा है की इस मैच में कप्तान विराट कोहली आज दिनेश कार्तिक को भी मौका दे सकते हैं। जिन्हें पहले मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। मनीष पांडे को बल्लेबाजी के लिए ऊपरी क्रम में भेजा जा सकता है। इस मैच में कोहली अपने टीम के अन्य खिलाड़ी को मौका देते नजर आ सकते है। दोनों टीमे इस मैच को हर हाल में जीतना चाएगी।

आयरलैंड: गैरी विल्सन (कप्तान), एंड्रयू बलबीरनी, पीटर चेस, जॉर्ज डॉकरेल, जोशुआ लिटिल, एंडी मैकब्राइन, केविन ओ ब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पोएन्टर, बॉयड रैंकिन, जेम्स शैनन, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, स्टुअर्ट थॉम्पसन।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, युजेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।



Herald