Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI  के बीच अक्टूबर में शुरू हो जाएगी वनडे सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल का सीजन खत्म होते ही अब भारतीय टीम के अन्य देशों की टीमों के साथ मुकाबले कार्यक्रम की घोषणा होने लग गयी है। साथ ही बताया जा रहा है की अब इस साल अक्टूबर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल जाएगी। यह सीरिज का आयोजन भारत में ही किया जाएगा।

साथ ही बताया जा रहा है की इस असम क्रिकेट संघ के सचिव प्रदीप बुरागोहेन ने इस सीरिज का आयोजन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सीरीज का पहला मैच 21 अक्टूबर को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में फ्लड लाइट्स में खेला जाएगा और यह मैच दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा।इसके अलावा मैच के सुचारू आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

इस स्टेडियम में अब तक एक अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन हुआ है। गत वर्ष 10 अक्टूबर को यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच खेला गया था। सीरीज का पहला एकदिवसीय मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा।



Herald