Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvAFG: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी-20 गेंदबाज राशिद खान ने बनाया डेब्यू टेस्ट में ही शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबला बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है जिसमें राशिद खान ने एक खराब रिकॉर्ड बनाया है। यह मुकाबला कल शुरू हुआ था जिसका आज दूसरा दिन था।

भारतीय टीम ने कल पहले दिन 78 ओवरों के खेल में कुल 6 विकेट गंवाकर 347 रन बनाये थे क्योंकि बारिश के कारण खेल 12 ओवर का प्रभावित हुआ था। दूसरे दिन हार्दिक पांड्या और अश्विन ने पारी की शुरुआत की।

डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बने राशिद खान

अफगानिस्तान का यह पहला टेस्ट मैच है और इसमें सभी 11 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। जिसमें 19 वर्षीय युवा राशिद खान भी शामिल है। हालाँकि टी20 के नंबर एक गेंदबाज के लिए यह डेब्यू मैच बेहद खराब रहा है। भले ही इन्होंने दो विकेट लिए हो, लेकिन इनके लिए खराब रहा है क्योंकि राशिद ने आज खराब रिकॉर्ड बनाकर अपने नाम किया है।

ये टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए है। राशिद खान ने डेब्यू टेस्ट में किसी भी टीम के खिलाड़ी से सबसे ज्यादा रन दिए है। इन्होंने 34.5 ओवर में 154 रन दिए है जिसमें इनका इकोनॉमी रेट 4.42 का रहा है।

इनसे पहले अपने डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के आमिर इलाही के नाम है जिन्होंने 134 रन दिए थे। साथ ही राशिद खान टेस्ट के डेब्यू मैच में 150 या इससे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए है।

टी20 के है नंबर एक गेंदबाज

राशिद खान आईसीसी की हालिया रैंकिंग में टी20 में पहले नंबर पर बने हुए है। साथ ही इन्होंने आईपीएल के 11 सीजन में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 21 विकेट निकाले थे तो बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दो मैचों में मैन ऑफ़ द मैच भी बने थे लेकिन टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत इनके लिए ख़ास नहीं रही और पहले ही मैच में 154 रन लुटाये लेकिन दो विकेट भी लिए है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 474 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से शिखर धवन ने 107 और मुरली विजय ने 105 रनों की शतकीय पारी खेली तो हार्दिक पांड्या ने 71 और लोकेश राहुल ने 54 रनों की पारी खेली। अफगान टीम की तरफ से यामिन अहमदजई ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

The post INDvAFG: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी-20 गेंदबाज राशिद खान ने बनाया डेब्यू टेस्ट में ही शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.