भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच सिर्फ दो दिन में ही खत्म हो गया जिसमें भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा जिन्होंने एक दिन में अफगानिस्तान की दो पारियां ऑल आउट कर नया कारनामा किया है।
साथ ही अफगान टीम को इस मैच का पिछले कई सालों से इंतजार था और जब निर्णय लिया गया था कि इन्हें भारत के सामने ही खेलना है तो काफी उत्साहित हो गये थे।

1877 के बाद टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार ह़ा कुछ यह
इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता था जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहली पारी में भारत ने 474 रन बनाये थे जिसमें शिखर धवन ने 107 और मुरली विजय ने 105 रनों की पारियां खेली थी और दूसरे दिन हार्दिक पांड्या और अश्विन बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे।

दूसरा दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के लिए रहा था क्योंकि भारत के 4 और अफगानिस्तान के 20 विकेट आउट हुए और नया कारनामा कर दिया है। टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत साल 1877 में हुई थी जिसमें पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था इसके बाद कल यह ऐसा चौथा मौका आया है जब एक दिन में 24 या इससे ज्यादा विकेट गिरे हो।
जी हाँ, भारत के गेंदबाजों ने एक ही दिन में अफगानिस्तान को दो बार ऑल आउट किया है और यह मैच टीम इंडिया ने एक पारी और 262 रनों के अंतर से जीता है।

एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड
– 27 विकेट, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स, 1888 में। यह पहला मौका था जिसमें इतने ज्यादा विकेट आउट हुए थे।
– 25 विकेट, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 1902 में।
– 24 विकेट, भारत बनाम अफगानिस्तान, बैंगलोर, 2018 में।
– 24 विकेट, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ओवल, 1896 में।
भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में दौरा करने वाली हगे जहाँ उन्हें तीन टी20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। साथ ही इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है जो 27 और 29 जून को आयोजित किये जायेंगे। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड चली जायेगी।
The post INDvAFG: 22 साल बाद भारत ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 141 सालों के टेस्ट इतिहास में चौथी बार बना यह रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.