भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में चार विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को विकेटों के मामले में पछाड़ दिया है।
इस मैच में भारत के 474 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम महज 109 रन ही बना पायी और ऑल आउट हो गयी। इसमें अश्विन ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की।

इससे पहले कल भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जिसके बाद शिखर धवन और मुरली विजय ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए दोनों ने शतक बनाये और पहले विकेट के लिए 168 रन जोड़े थे।
अश्विन ने विकेटों के मामले में जहीर खान को पछाड़ा
भारतीय टीम के 474 रनों के जवाब में अफगानिस्तान ने खराब बल्लेबाजी करते हुए महज 109 रन ही बना पायी और ऑल आउट हो गयी। आज अनुभवी रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में महज 28 रन देकर चार विकेट लिए और ये भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में जहीर खान (311) को पीछे छोड़ चौथे पायदान पर आ गए है।
Most Test wicket for INDIA:
Anil Kumble : 619
Kapil Dev : 434
Harbhajan Singh : 417
R Ashwin : 315
Zaheer Khan : 311#INDvsAFG #HistoricTest— Raju Jangid (@imrWIKI) June 15, 2018
इस मैच से पहले अश्विन और जहीर खान के बराबर 311-311 विकेट थे लेकिन जैसे ही पहला विकेट लिया, तो ये जहीर खान से आगे निकल गए। इनका यह सिर्फ 58वां टेस्ट मैच है। जबकि जहीर खान ने 311 विकेट 92 मैचों में लिए थे।
दोनों टीमों की पहली पारियां
भारत :-
पहले बल्लेबाजी करते हुए 474 रन बनाये जिसमें शिखर धवन ने 107 और मुरली विजय ने 105 रनों की पारी खेली। अफगान गेंदबाजों में यामिन अहमदजई ने 3 और राशिद खान ने 2 विकेट लिए।

अफगानिस्तान :-
तो अफगानिस्तान ने भारत के 474 के जवाब में मगह 109 ही रन बनाये। इनकी टीम में मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाये। भारत की तरफ से अश्विन ने 4 और जडेजा और इशांत शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।
ये है भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
| क्र. सं | खिलाड़ी | मैच | विकेट |
| 1. | अनिल कुंबले | 132 | 619 |
| 2. | कपिल देव | 131 | 434 |
| 3. | हरभजन सिंह | 103 | 417 |
| 4. | रविचंद्रन अश्विन | 58* | 315 |
| 5. | जहीर खान | 92 | 311 |
The post INDvAFG: W W W W के साथ अश्विन ने तोड़ा जहीर खान का ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.