भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जा रहा है जिसमें भारत की स्थिति एक तरफ़ा बनी हुई है। मैच में भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया, जिसके बाद शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में 474 रन बनाये थे जिसमें शिखर धवन और मुरली विजय ने शतकीय पारियां खेली।

यह अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच है इस कारण खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया है। हालाँकि इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी है तब जाकर इन्हें टेस्ट खेलने का मौका मिला है।
तो कई देशों में है क्रिकेट पर प्रतिबन्ध
आपको बता दें कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने साल 2009 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया लेकिन इस दौरान इन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, क्योंकि अफगानिस्तान में हमेशा युद्ध का माहौल बना रहता है। सबसे ज्यादा तो वहां तालिबान का काफी खौफ रहता है जिस कारण कई प्रान्तों के लोग उनसे बिना पूछे कुछ भी नहीं कर पाते है।

तो अफगानिस्तान की एक न्यूज वेबसाइट (pajhwok.com) में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान के कई इलाकों में क्रिकेट सहित, फुटबॉल और वॉलीवाल जैसे खेलों पर प्रतिबन्ध लगाया हुआ है इस कारण वहां कुछ भी खेल नहीं खेल पाते थे। लेकिन कठिन संघर्ष के बाद भी अफगानिस्तान ने अपनी क्रिकेट टीम उतारी और आज टी20 तथा वंदेमातरम् क्रिकेट में राज कर रही है।
राशिद खान है टीम के स्टार खिलाड़ी
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के अगर कोई स्टार क्रिकेटर है तो वह 19 वर्षीय युवा राशिद खान है जिन्होंने अपनी छोटी सी उम्र में ही काफी प्रभावित किया है। इन्हें पहचान तो भारत से आईपीएल में खेलने से मिली है।
राशिद खान जो अभी आईसीसी की टी20 की ताज़ी रैंकिंग के अनुसार पहले पायदान पर है। अब इन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू कर दिया है।
The post INDvAFG: अफगानिस्तान में कभी क्रिकेट खेलना था प्रतिबंध लेकिन अब बन गया टेस्ट खेलने वाला राष्ट्र appeared first on SportzWiki Hindi.