बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे भारत-अफगानिस्तान टेस्ट में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी टेस्ट क्रिकेट में टिक नही सकी. दूसरे दिन भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 474 रन बनाए. जिसके जवाब में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी 109 रनों पर ही सिमट गयी.
भारत की तरफ से शिखर धवन(107 रन) और मुरली विजय(105 रन) ने शतक जमाया जबकि हार्दिक पांड्या(71 रन) और केएल राहुल(54 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली.
दूसरे दिन का जब खेल शुरु हुआ तो भारत का स्कोर 6 विकेट पर 347 रन था. बल्लेबाजी कर रहे रविचंद्रन अश्विन 18 रन बना सके जबकि हार्दिक पाण्ड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाए. इसके बाद रविन्द्र जड़ेजा के 20 और उमेश यादव के 21 गेंदों पर 26 रनों ने भारत का स्कोर 474 रनों तक पंहुचाया.
जबकि इशांत शर्मा 8 रन बनाकर अंतिम विकेट के रूप में आउट होकर पवेलियन लौटे. अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट यमीन अहमदजई ने 3 तीन विकेट लिए. जबकि वफ़दर और राशिद खान ने दो-दो विकेट निकाले.
भारतीय गेंदबाजी के आगे अफगानी बल्लेबाजी ध्वस्त

भारत द्वारा 474 रन बनाने के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान की टीम तास के पत्ते की तरह बिखरती नज़र आयी. अफगानिस्तान की बल्लेबाजी में अनुभव की कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही थी. 15 रनों के स्कोर पर ही अफगानिस्तान का पहला विकेट मोहम्मद शहजाद के रूप में गिरा.
शहजाद 14 रन बनाकर रन आउट हुए. इसके बाद अभी टीम के स्कोर में सिर्फ 6 रन ही जुड़े थे कि भारतीय गेंदबाज इशांत शर्मा ने जावेद अहमदी(1) को आउट कर दिया. 35 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान के लगातार दो विकेट रहमत शाह(14) और अफसर(6) के रूप में गिरे. वहीं कप्तान असगर(11) और हशमतउल्लाह(11) आर अश्विन का शिकार हुए.
ऑल राउंडर मोहम्मद नवी ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन वह 24 रन ही बना सके और अश्विन की गेंद पर इशांत शर्मा को कैच थमा बैठे. जबकि अन्य बल्लेबाजों ने क्रमशा राशिद खान, यमीन अहमदजई, मुजीब उर रहमान और वफदर ने 7, 0, 15, 6 रन बनाए.
भारत की खतरनाक गेंदबाजी

रविचंद्रन की शानदार गेंदबाजी में अफगानी बल्लेबाज उलझ गए. अश्विन ने चार विकेट लेकर बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. वहीं इशांत शर्मा ने 2, उमेश यादव ने एक और रविन्द्र जड़ेजा ने दो विकेट निकाले.
The post INDvsAFG : अश्विन ने साबित किया राशिद नहीं आज भी वही है दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर, 109 रनों पर सिमटी अफगानिस्तान appeared first on SportzWiki Hindi.