भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरू में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का पहला सत्र पूरी तरह टीम इंडिया के नाम रहा था. पहले सत्र में भारतीय टीम की सफलता का श्रेय टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को जाता है.
शिखर ने गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 87 गेंद में करियर का सातवां टेस्ट शतक पूरा किया. यह शतक जड़ते ही धवन लंच से पहले शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए. इससे पहले यह कारनामा किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने नही किया था. चलिए आपको ऐसे भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के पहले सेशन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.
शिखर धवन

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाए वाले धवन पहले बल्लेबाज बन गए हैं. धवन ने पहले ही सत्र में 104 रन बना दिए थे.
वीरेंद्र सहवाग
भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग दूसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने लंच से पहले सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. सहवाग ने 2006 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ ग्रास आइलेट मैदान पर पहले सत्र में नाबाद 99 रन बनाए थे और वह सिर्फ एक रन से अपने नाम लंच से पहले शतक का रिकॉर्ड करने से चूंक गए थे.
फारुख इंजीनियर
पूर्व भारतीय खिलाड़ी फारुख इंजीनियर ने 1966-67 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ लंच से पहले नाबाद रहते हुए 94 रन बनाए थे. यह टेस्ट मैच चेन्नई में खेला गया था.
वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग 2008 में श्री लंका टेस्ट के दौरान लंच से पहले का अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 91 रन बनाया था. यह मैच श्री लंका के ही गाले स्टेडियम में खेला गया था.
वीरेंद्र सहवाग
एक और स्कोर सहवाग के ही नाम है. 2010-11 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में सहवाग ने अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर लंच से पहले बनाया था. इस मैच में सहवाग ने पहले सत्र में नाबाद रहते हुए 87 रन बनाए थे. यह मैच अहमदाबाद में खेला गया था.
The post INDvsAFG: शिखर धवन के तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड, 3 बार ये कारनामा करने से चूक गये थे वीरू appeared first on SportzWiki Hindi.