भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे ऐतहासिक एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है. भारतीय टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 347 रन बना लिए है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में पहले दिन के खेल में बने दिलचस्प और शानदार रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर पहले दिन के खेल में बने रिकार्ड्स पर :
1. भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने आज पहले दिन के खेल में लंच से पहले ही शतक लगा दिया था. वह पहले दिन के खेल में लंच से पहले शतक लगाने वाले पहले भारतीय व दुनिया के छठे खिलाड़ी बने है.
2. शिखर धवन ने अपने करियर का जहां आज 7वां शतक लगाया. वही मुरली विजय ने अपने क्रिकेट करियर का 12वां शतक लगाया.
3. मुजीब उर रहमान ने 17 साल 78 दिन की उम्र में ही अपना पहला टेस्ट विकेट हासिल किया है. साथ ही वह सबसे कम उम्र में भारत की धरती में अपना पहला विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने है.

4. दिनेश कार्तिक ने 87 टेस्ट मैच के अंतराल के बाद भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैच खेला. उनसे पहले पार्थिव पटेल ने 83 मैचों के अंतराल के बाद भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैच खेला था.
5. मुजीब उर रहमान भारत की धरती पर डेब्यू करने वाले दुसरे सबसे उम्र के खिलाड़ी बने है. उनसे पहले पाकिस्तान के मुश्ताक अहमद भारत की धरती पर 17 साल 10 दिन में अपना डेब्यू कर चुके है.
6. शिखर धवन और मुरली विजय ने आज 168 रन की साझेदारी की है. यह दोनों की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 289 और बांग्लादेश के खिलाफ 283 रन की साझेदारी कर चुके है.
7. बेंगलुरु के मैदान पर ऐसा पहली बार हुआ है, कि एक ही पारी में दोनों ओपनरों ने शतक लगाया हो.
8. भारत के लिए लंच से पहले सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड शिखर धवन ने आज अपने नाम कर लिया है. धवन ने 106 रन लंच से पहले ही बना दिए थे. उनसे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था. जिन्होंने साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 99 रन बनाए थे.

9. भारत ने भारत की धरती में पहली बार जून के महीने में कोई टेस्ट मैच खेला. इससे पहले भारत ने मई और जुलाई में तो टेस्ट मैच खेला था, लेकिन जून में कोई टेस्ट मैच भारत की धरती पर नहीं खेला था.
10. अफगानिस्तान के सभी 11 खिलाड़ियों ने अपना डेब्यू किया. अफगानिस्तान के लिए पहला विकेट यामिन अहमदजई ने लिया.
11. अफगानिस्तान के लिए पहले टेस्ट मैच में कप्तानी की उपलब्धि असगर स्टैनिक्जई ने अपने नाम कर ली है.
The post INDvsAFG : STATS: पहले दिन के खेल में बने कुल 11 रिकॉर्ड, शिखर धवन के नाम जुड़े 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.