Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAFG : पहले दिन के खेल के बाद ट्विटर पर छाये शिखर धवन, लेकिन अफगानिस्तान ने जीता भारत का दिल

भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगुलुरु में खेले जा रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच का पहला दिन बहुत ही दिलचस्प रहा है. पहले दो सेशन में तो भारतीय टीम पूरी तरह से अफगानिस्तान पर हावी रही थी, लेकिन तीसरे सेशन में अफगानिस्तान की टीम ने शानदार वापसी की है.

पहला दिन का खेल समाप्त होने तक भारत का स्कोर 347 रन

आपकों बता दें, कि इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच का टॉस भारतीय टीम ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही थी और भारत के दोनों ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और मुरली विजय की जोड़ी ने 168 रन बनाये.

इस दौरान शिखर धवन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक भी लगाया. इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आये केएल राहुल ने मुरली विजय के साथ मिलकर दुसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की थी.

इस दौरान मुरली विजय ने भी अपना शतक पूरा किया, लेकिन जैसे ही मुरली विजय आउट हुए भारतीय टीम की पारी भी लड़खड़ा गई और पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम 6  विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाने में ही कामयाब रही है.

भारत के लिए मुरली विजय ने 105 रन की पारी खेली. वही शिखर धवन ने ही 107 रन की पारी खेली. केएल राहुल ने टीम के लिए 54 गेंदों की पारी खेली. अफगानिस्तान के लिए यामिन अहमदजई ने 2 विकेट लिए है.

पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद ऐसी रही ट्विटर प्रतिक्रिया 

The post INDvsAFG : पहले दिन के खेल के बाद ट्विटर पर छाये शिखर धवन, लेकिन अफगानिस्तान ने जीता भारत का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.