Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAFG : लोकेश राहुल की वजह से बढ़ी चेतेश्वर पुजारा की परेशानी, भोगले ने बताया करियर का खतरा

शिखर धवन और मुरली विजय ने भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतहासिक टेस्ट मैच में गुरुवार को बेंगलुरु के मैदान पर एक शानदार शुरूआत दिलाई.

मुरली विजय और शिखर धवन ने भारतीय टीम के लिए कुल 168 रन पहले विकेट के लिए जोड़े थे. शिखर धवन ने जहां भारतीय टीम के लिए 107 रन की पारी खेली. वही मुरली विजय ने टीम के लिए 105 रन की पारी खेली.

तीसरे नंबर पर भेजा गया राहुल को 

आपकों बता दें, कि शिखर धवन के आउट होने के बाद सभी को उम्मीद थी, कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने चेतेश्वर पुजारा आयेंगे, लेकिन सभी की उम्मीदों के विपरीत भारतीय टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल को बल्लेबाजी क्रम में नंबर-3 पर भेजा.

राहुल ने खेली 54 रन की अर्धशतकी पारी 

केएल राहुल ने नंबर-3 में आकर शानदार बल्लेबाजी भी की है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 64 गेंदों पर 54 रन की एक शानदार अर्धशतकी पारी खेली. केएल राहुल ने अपनी पारी में शानदार 8 चौके लगाये.

हर्षा ने की पुजारा के लिए चिंता जाहिर 

केएल राहुल को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजने पर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और भारत के जाने-माने कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट किया है.

सहवाग ने जहां केएल राहुल को नंबर-3 पर भेजने से राहुल द्रविड़ की याद आ गई. वही हर्षा भोगले ने केएल राहुल को नंबर-3 में भेजने पर चेतेश्वर पुजारा के लिए चिंता जाहिर की है.

सहवाग ने जहां अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “अरसे बाद एक राहुल नंबर तीन पर” 

वही हर्षा भोगले ने लिखा, “मैं सरप्राइज नहीं हूं, कि केएल राहुल तीसरे नंबर में बल्लेबाजी करने आये है. यही तो चुनौती है पुजारा के लिए”

पहले दिन भारतीय टीम का स्कोर 6 विकेट पर 347 रन 

आपकों बता दें, कि पहले दिन का खेल समाप्त हो जाने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 347 रन बना लिए है. फिलहाल भारत के लिए क्रीज में हार्दिक पंड्या 10 रन बनाकर व रविचंद्रन अश्विन ने 7 रन बनाकर खेल रहे है.

The post INDvsAFG : लोकेश राहुल की वजह से बढ़ी चेतेश्वर पुजारा की परेशानी, भोगले ने बताया करियर का खतरा appeared first on SportzWiki Hindi.