बेंगलुरू। बेंगलुरू के साइ सेंटर में चल रहे हॉकी कैंप में घटिया खाने की शिकायत के बाद खेल मंत्रालय हरकत में आ गया है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिय यानी साइ के महानिदेशक नीलम कपूर ने एक बयान जारी करके सभी सेंटर्स की जांच और समीक्षा करने का आश्वासन दिया है।
नीलम कपूर का कहना है, हम साइ सेंटर्स पर खाने की क्वालिटी और साफ-सफाई को लेकर बेहद चिंतित है और यह हमारी टॉप प्रायोरिटी है। नए कुक और बेहतर खाने की सप्लाई को लेकर आदेश जदारी कर दिए गए हैं। खाने की क्वालिटी में कमी पाए जाने की जिम्मेदारी अब रीजनल डायरेक्टर्स की होगी और इसके लिए एक मॉनिटरिंग सिस्टम भी विकसित किया जाएगा।
Coach of Indian men's Hockey team Harendra Singh has complained to Hockey India about sub-standard quality of food & hygiene level at Sports Authority of India's (SAI) centre in Bengaluru. He said, 'The food quality has been below par. Insects & hair were also found in the food.' pic.twitter.com/lryaN8wNNq
— ANI (@ANI) June 12, 2018
पिछले दिनों हॉकी टीम के कोच हरेंद्र ने हॉकी इंडिया के आला अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा था, मैं आपकी जानकारी में लाना चाहूंगा कि बेंगलूरू में साइ सेंटर में खाना बहुत ही खराब मिल रहा है जिसमें जरूरत से ज्यादा तेल और फैट है। हड्डिययों में मीट नहीं है। खाने में कीड़े, मकोड़े और बाल निकल रहे हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि यहां साफ सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा है, किचन में जो बर्तन इस्तेमाल हो रहे हैं, वे भी ठीक नहीं है। हम चैंपियंस ट्रॉफी, एशियाई खेल और विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं। इनके लिए खिलाड़ियों को ऐसी खुराक चाहिए जिसमें सारे पोषक तत्व हों।
दखना होगा कि नीलम कपूर का यह आश्वसन कितना असरदार साबित होगा।
The post हॉकी खिलाड़ियों के खाने में मिले कीड़े, मकोड़े और बाल, कोच हरेन्द्र सिंह ने की IOA से शिकायत appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.