आईपीएल का सीजन हर साल काफी शानदार साबित होता है. इसके हर मैच में कुछ न कुछ नया जरूर देखने को मिलता है. इसी के साथ ही यह एक ऐसा मंच है जहां खिलाड़ियों को निजी तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर के राष्ट्रिय टीम में जगह बनाने का मौका मिलता है. इसी के साथ ही इसमें कई नए रिकॉर्ड भी शामिल होते हैं.
ईडी ने उठाया अहम कदम

आईपीएल के इतना पसंदीदा होने के बाद भी इसके इतिहास में एक ऐसा सीजन भी शामिल है, जिसे भारत के बाहर दक्षिण अफ्रीका में स्थानांतरित कर दिया गया था. 2009 के इस सीजन में हुए घालमेल को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने एक अहम कदम उठाया है.
विदेशी मुद्रा अधिनियम का हुआ उल्लंघन

प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने बीसीसीआई, सहित एन श्रीनिवासन और ललित मोदी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रिकेट बोर्ड और अन्य लोगों पर करीब 121 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई है. प्रवर्तन निदेशालय ने सभी पर विदेशी मुद्रा अधिनियम (FEMA) कानून के कथित उल्लंघन का आरोप लगाया है.
कई लोगों पर लगाया गया जुर्माना

ईडी के स्पेशल डायरेक्टर ने मुंबई में बीसीसीआई पर 82.66 करोड़, पूर्व बीसीसीआई चेयरमैन श्रीनिवासन पर 11.53 करोड़, पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी पर 10.65 सहित पूर्व कोषाध्यक्ष पर 9.72 और एसबीआई की एक ब्रांच पर सात करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.
121 करोड़ से अधिक की लगाई गई पेनल्टी

ये सभी मिलाकर ईडी की ओर से कुल 121.56 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई गई है. आपको बता दें कि ईडी 2009 के आईपीएल से जुड़े एक मामले की जांच कर रही थी. इसमें सामने आया है कि आईपीएल का भारत से बाहर आयोजन करने के लिए बीसीसीआई ने इन सभी लोगों के साथ मिलकर कथित रूप से 243 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जिसमें विदेशी मुद्रा अधिनियम का उल्लंघन किया गया है.
रिज़र्व बैंक के नियमों का किया गया है उल्लंघन

बता दें कि फेमा का कहना है कि इस रकम को ट्रांसफर करवाने में कथित रूप से भारतीय रिज़र्व बैंक के नियमों का उल्लंघन हुआ. बता दें कि 2009 में आईपीएल को भारत से बाहर दक्षिण अफ्रीका में ट्रांसफर किया गया था. ईडी के इस ऑर्डर के अनुसार सभी आरोपियों को पेनल्टी की रकम को 45 दिन के अंदर जमा करवाना है.
The post IPL कराने पर बीसीसीआई समेत कई लोगो पर लगा 121 करोड़ का जुर्माना, वजह है दिलचस्प appeared first on SportzWiki Hindi.