Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: युवा शिवम मावी ने गौतम गंभीर को दुसरे ही मैच में बोल्ड करने पर अब तोड़ी चुप्पी

आईपीएल के इस सीजन में उत्तर प्रदेश के 19 साल के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी ने अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी। भारतीय अंडर-19 के स्टार तेज गेंदबाज शिवम मावी को इस आईपीएल सीजन में शाहरूख खान की स्वामित्व वाली कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम ने अपना हिस्सा बनाया था।

शिवम ने साझा किया आईपीएल अनुभव

इस सीजन में शिवम मावी को दिनेश कार्तिक की कप्तानी में कई मैच खेलने का मौका मिला। शिवम ने इस सीजन में खेले 9 मैचों में 5 विकेट ही ले सके लेकि इन्होंने अपनी गेंदबाजी में खास प्रभाव छोड़ा। शिवम मावी ने इनयूथ डॉट कॉम के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की जिसमें उन्होंने अपने आईपीएल अनुभव को साझा किया।

सवाल- आपका आईपीएल एक्सपिरिएंस कैसा रहा?

जवाब– मेरे लिए ये एक शानदार रहा। एक ऑलराउंडर होने के नाते मैंने अपने सीनियर खिलाड़ियों से और अनुभवी खिलाड़ियों जैसे मेरे कोच जैक कालिस, मिचेल जॉनसन, और दूसरों से बहुत कुछ सीखा।

सवाल- आपके डेब्यू पर 15वां ओवर किसने दिया और क्यों?

जवाबसनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले टीम मीटिंग में ये फैसला हुआ था, कि मैं पहला ओवर करूंगा, फिर बीच में कहीं भी और बाकी बचे दो ओवर अंत में करूंगा। मैं इसके लिए तैयार था। लेकिन मैं योजना को अनुसार नहीं जा सका। मुझे 15वां ओवर दिया गया। उस समय मैं बहुत नर्वस था। एक या दो गेंद बाद मैंने खुद को ठंडा कर दिया। मेरे पहले ओवर के बाद मैं आत्मविश्वास में आ गया। मैं एक और कर सकता था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

सवाल- दूसरे आईपीएल मैच में गौतम गंभीर को बोल्ड आउट करना। कैसी प्रतिक्रिया रही?

जवाब- ये अद्भुत था।(हंसते हुए) वास्तव में टी-20 क्रिकेट में आप बल्लेबाजों की कमजोरी पर काम करते हैं और हमारी योजना भी उसी अनुसार रहती है। और मैं गेंद उसी तरह योजना के अनुसार गेंदबाजी की और मुझे विकेट मिली।

सवाल- दिनेश कार्तिक कप्तान के तौर पर कैसे हैं?

जवाब– ये पहली बार है जब वो आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी कर रहे थे और ये मेरा भी पहला सीजन था। मैंने उनके अंडर में खेलने का आनंद उठाया। मुझे उम्मीद है कि अगले सीजन में वो कुछ अद्भुत कप्तानी योजना के साथ आएंगे।

सवाल- आपकी पहली बार टीम के मालिक शाहरूख खान से मुलाकात कैसे हुई?

जवाब– मैं उनसे(SRK) मेरे आईपीएल डेब्यू पर मिला था। वो बहुत ही शांत हैं। जब मैं स्टेडियम से जा रहा था तब वो मुझे मिले और मुझे शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अपना अच्छा करो और कोई दबाव नहीं लेना है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IPL 2018: युवा शिवम मावी ने गौतम गंभीर को दुसरे ही मैच में बोल्ड करने पर अब तोड़ी चुप्पी appeared first on SportzWiki Hindi.