एबी डीविलियर्स और विराट कोहली दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज हैं. इस आईपीएल सीजन में भी इन दोनों बल्लेबाजों की जोड़ी देखने को मिली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए विराट और डीविलियर्स ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. डीविलियर्स ने अभी हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है. लेकिन अभी यह पूर्ण रूप से स्पस्ट नही है कि डीविलियर्स आगे आईपीएल में खेलेंगे या नही.
किसी गेंदबाज द्वारा एक ही मैच में विराट कोहली और एबी डीविलियर्स का विकेट लेना उसके लिए किसी उपलब्धि से कम नही है. ऐसा इस आईपीएल सीजन में तीन गेंदबाजों ने कर दिखाया है. जिसमें दो भारतीय गेंदबाज हैं.
श्रेयस गोपाल

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले श्रेयस गोपाल ने 11 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.61 रही है. इन 11 विकटों में एबी डीविलियर्स और विराट कोहली का विकेट भी शामिल है. जो श्रेयस ने एक ही मैच में लिए थे.
राशिद खान

राशिद खान टी-20 में दुनिया के खतरनाक गेंदबाज बन चुके हैं. वह इस समय टी-20 में गेंदबाजों की रैंक में नंबर एक पर हैं. आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर खेलने वाले राशिद खान ने अपने बड़ी संख्या में फैन्स बनाए हैं. इस सीजन में भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया.
लीग मैच के 51 वें मैच में राशिद ने एबी डीविलियर्स और विराट कोहली का लिया था. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए थे. लेकिन इस दौरान राशिद ने चार ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए. जिसमे विराट और डीविलियर्स का विकेट शामिल है.
नितीश राना

कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से खेलते हुए शुरुआती मैचों में नितीश राना ने शानदार प्रदर्शन किया. एक मैच के दौरान उन्होंने विराट कोहली और एबी डीविलियर्स का विकेट लिया था. जब उन्होंने विराट कोहली का विकेट लिया था तो जश्न में वह कुछ अपशब्द भी कह बैठे थे. जोकि काफी चर्चा में रहा था.
The post IPL 2018 के दौरान इन तीन गेंदबाजों ने एक ही मैच में लिए एबी डीविलियर्स और विराट कोहली के विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.