Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब पियूष चावला ने अब बताया क्यों दिनेश कार्तिक ने उनसे प्ले ऑफ में कराई गेंदबाजी

पियूष चावला एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था. 2007 में वह पहली बार राहुल द्रविड़ द्वारा नेटवेस्ट वनडे सीरीज के लिए चुने गए थे. जिसका कारण तेजी के साथ लेगस्पिन गेंदबाजी एक्शन था. साथ ही वह सटीकता के साथ गेंदबाजी कर रहे थे. लेकिन इसके बाद का सफ़र पियूष के लिए आसान नही रहा है.

हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल सीजन में पियूष चावला ने कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से शानदार गेंदबाजी की है. एक इंटरव्यू के दौरान पियूष चावला ने लेग स्पिन गेंदबाजी को लेकर कई बाते बताई हैं.

लेग स्पिनर्स को लेकर ये कहा चावला ने 

पियूष चावला ने लेग स्पिनर्स के बारे में बताते हुए कहा

”लेग स्पिनर हमेशा अटैकिंग विकल्प के रूप में रहे हैं. इससे पहले यहां तक की फिंगर स्पिनर गेंदबाजों के खिलाफ भी बल्लेबाज जोखिम नही उठाते थे. वहीं लेग स्पिनर्स रन तो देते लेकिन विकेट भी निकालते हैं”

इसके साथ ही पियूष ने कहा

”आज के समय में खेल बदल गया है. यह मायने नही रखता है कि सामने गेंदबाज कौन है. हर कोई रन दे रहा है. लेकिन लेग स्पिनर का फायदा है कि वह विकेट भी निकल के देते हैं. किसी भी टीम को रोकने का सबसे अच्छा तरीका विकेट लेना है. इस मामले में कलाई स्पिनर सबसे ज्यादा मदद करते हैं.”

पियूष ने कहा

”किसी भी बल्लेबाज को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है विकेट लेना. अगर आपने ध्यान दिया हो तो मैंने इस आईपीएल सीजन में ज्यादातर पॉवरप्ले में गेंदबाजी की है. पॉवरप्ले में गेंदबाजी करना किसी के लिए भी आसान नही होता है फिर चाहे वह स्पिनर हो या तेज गेंदबाज. अगर लेग स्पिनर के पास विविधता है तो उसके पास विकेट निकालने के सबसे ज्यादा चांस होते हैं. यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस विकेट पर खेल रहे हैं.”

इसके साथ ही पियूष का कहना था कि, उन्होंने जब क्रिकेट खेलना शुरु किया था तो उन्हें नही पता था कि वह एक दिन क्रिकेटर बन जाएंगे.

उन्होंने कहा, कि

“क्रिकेट मुझे अच्छा लगता था इसलिए मैं इसे खेलता था और आज भी यह मेरे लिए इसी तरह है.”

The post IPL 2018 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब पियूष चावला ने अब बताया क्यों दिनेश कार्तिक ने उनसे प्ले ऑफ में कराई गेंदबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.