Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019 में राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री को बीसीसीआई ने दिया ये नया जॉब

बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति (सीओए) आईपीएल 2019 की कॉमेंट्री टीम में टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और इंडिया-ए और अंडर 19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ को जगह देने के लिए नियमों में संसोधन करने पर काम कर रही है.

क्रिकेटनेक्स्ट के एक रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद राय की अध्यक्षता वाली प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इस प्रावधान पर एक और नजर डालने का फैसला किया है, जो कि पूर्व भारतीय क्रिकेटरों को आईपीएल में टिप्पणी करने से रोकता है.

भारतीय टीम से जुड़े लोगों को नहीं दी जाएगी अनुमति 

लोढ़ा कमिटी के नए हितों के टकराव नियमों के तहत राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़े कोच और अधिकारियों को आईपीएल में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसी वजह से राहुल द्रविड़ को दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच के पद से हटना पड़ा था, जबकि रवि शास्त्री को कॉमेंट्री पैनल छोड़ना पड़ा था.

आईपीएल की शुरूआत से पहले, विश्व कप जीतने वाली भारत अंडर 19 टीम के मुख्य चयनकर्ता वेंकटेश प्रसाद ने किंग्स इलेवन पंजाब से गेंदबाजी कोच की भूमिका में शामिल होने के लिए अपनी पोस्ट छोड़ दी थी.

द्रविड़ ने छोड़ा था दिल्ली के कोच का पद 

द्रविड़ ने दिल्ली डेयरडेविल्स के मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था, क्योंकी उन्होंने भारत ए और इंडिया अंडर 19 को प्रशिक्षित करना चुना. भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने भी राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोच के पद से स्तीफा दे दिया था.

किंग्स इलेवन पंजाब के आर श्रीधर और मुंबई इंडियंस के रस मम्बेरी ने भी बीसीसीआई द्वारा अनुबंध दिए जाने के बाद आईपीएल में अपना काम छोड़ दिया था.

द्रविड़ को जून 2019 तक किया गया है नियुक्त 

किंग्स इलेवन पंजाब के पैट्रिक फरहार्ट और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के शंकर बासु ने भी आईपीएल में अपनी नौकरियां छोड़ीं, ताकि भारतीय टीम के साथ जुड़ सकें. भारतीय टीम (सीनियर) से जुड़े सभी कोच 2019 विश्वकप तक के लिए अनुबंध दिए गए थे, ऐसे में राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री आईपीएल 2019 में कमेंट्री करते नजर आ सकते है.

The post IPL 2019 में राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री को बीसीसीआई ने दिया ये नया जॉब appeared first on SportzWiki Hindi.