Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL सट्टेबाजी में बुरे फंसे अरबाज, पुलिस के सामने कबूला पिछले साल हारे थे 2.75 करोड़

लाइव सिटीज डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान आईपीएल के कथित सट्टेबाजी गिरोह मामले में बयान दर्ज कराने के लिए ठाणे पुलिस की जबरन वसूली निरोधक प्रकोष्ठ के कार्यालय पहुंचे. पूछताछ में अरबाज खान ने माना है कि वह सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड को जानते हैं. बयान देकर निकलते हुए अरबाज ने पत्रकारों से बातचीत की.

मेरा बयान दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने वह सारे सवाल पूछे जो उन्हें जांच के लिए जरूरी थे. उन्होंने कहा कि मैंने सारे सवालों का जवाब दिया. मैं उनका सहयोग जारी रखूंगा. डीसीपी क्राइम अभिषेक त्रिमुखी ने कहा, क्रिकेट सट्टाबाजी के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सोनू जलान से पूछताछ में अरबाज का नाम सामने आया.

यह भी पढ़ें:

IPL : गंभीर ने दिया कप्तानी से इस्तीफा, श्रेयस अय्यर संभालेंगे दिल्ली की कमान

अरबाज का बयान रिकार्ड कर लिया गया है. कुछ और लोगों के नाम भी सामने आये हैं. सूत्रों के अनुसार ने अरबाज ने 2.75 करोड़ आईपीएल सट्टेबाजी में हारने की बात कबूल कर ली है. अरबाज ने पिछले साल हुए आईपीएल में यह पैसे लगाये थे.

इस मामले में आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा, इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है. हमारा इस मामले में कोई लेना देना नहीं है.  बीसीसीआई और आईसीसी के पास अपनी जांच समीति है पुलिस समनवय स्थापित कर जांच कर सकती है. आईपीएल सीजन के दौरान सट्टेबाजी के आरोप में एक बुकी की गिरफ्तारी के बाद ठाणे पुलिस ने फिल्म अभिनेता अरबाज खान को समन भेजा है.

देखें वीडियो:

The post IPL सट्टेबाजी में बुरे फंसे अरबाज, पुलिस के सामने कबूला पिछले साल हारे थे 2.75 करोड़ appeared first on Live Cities.