वशिंगटन सुंदर भारत के उभरते हुए स्पिन ऑलराउंडर है. 18 वर्षीय वशिंगटन सुंदर ने कुछ महीने पहले ही खेली गई निदहास ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. वशिंगटन सुंदर को निदहास ट्राई सीरीज में ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया था.
पुणे सुपरजायंट के लिए शानदार प्रदर्शन कर बनाई अपनी पहचान

आपकों बता दें, कि पुणे सुपरजायंट की टीम के लिए साल 2017 का आईपीएल खेलते हुए वशिंगटन सुंदर ने अपनी पहचान बनाई थी. सुंदर ने आईपीएल 2017 में शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी घुमती हुई गेंदों से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को चकमा दिया था. वह भारतीय टीम के लिए भी 18 साल की उम्र में ही अपना टेस्ट और वनडे डेब्यू कर चुके है.
साल 2018 में आरसीबी ने खरीदा 3.2 करोड़ रूपये में

आपकों बता दें, कि साल 2018 के आईपीएल में वशिंगटन सुंदर को आरसीबी की टीम ने 3.2 करोड़ की एक मोटी रकम में खरीदा था, लेकिन वशिंगटन सुंदर आईपीएल 2018 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये. आरसीबी के लिए इस सीजन सुंदर ने 7 मैच खेले. जिसमे उन्होंने 9.60 की इकॉनामी रेट से मात्र 4 विकेट ही लिए है.
इंग्लैंड और आयरलैंड के लिए शामिल है भारतीय टीम में

आपकों यह भी बता दें, कि इंग्लैंड और आयरलैंड जाने वाली भारतीय वनडे और टी-20 टीम में वशिंगटन सुंदर शामिल है. भारत को आयरलैंड के साथ 2 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है और इंग्लैंड के साथ तीन वनडे मैच और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है और इन सभी सीरीज के लिए वशिंगटन सुंदर भारत की टीम में शामिल है.
आईपीएल के पैसों से खरीदी R15

आपकों बता दें, कि इसी बीच भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंडर वशिंगटन सुंदर ने यामाहा कंपनी की R15 बाइक खरीदी है. अपनी इस नई बाइक के साथ वशिंगटन सुंदर ने सोशल मीडिया में एक तस्वीर भी पोस्ट की है.
वशिंगटन सुंदर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “प्यार जीवन को सुंदर बनाता है और मैं इस इस बाइक से प्यार करता हूं.”
The post IPL में मिली सैलरी से वाशिंगटन सुन्दर ने खरीदी ये ख़ास चीज,देखे तस्वीर appeared first on SportzWiki Hindi.
#loveforthisbike
#leanonit