Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL प्ले ऑफ में बीसीसीआई ने भारतीय कमेंटेटरो के साथ की नाइंसाफी, विदेशियों पर हुई मेहरबान

27 मई रविवार को ही इंडियन प्रीमियर लीग समाप्त हुई है. इसमें जहां देश-विदेश के क्रिकेटरों ने अपने खेल का जादू बिखेरा था. वही इसी आईपीएल में देश-विदेश के कॉमेंटेटरों ने भी अपना जलवा दिखाया. देश-विदेश के कॉमेंटेटरों ने अपनी कमेंट्री से यहां सभी को प्रभावित किया था.

लेकिन प्लेऑफ़ के मैचों में भारतीय कॉमेंटेटरों के साथ हुआ पक्षपात 

आपकों जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह पूरी तरह सच है, कि प्लेऑफ़ के मैचों में भारतीय कॉमेंटेटरों के साथ पक्षपात हुआ था. दरअसल, आईपीएल 2018 के प्लेऑफ़ के मैचों में बीसीसीआई ने सिर्फ दो ही इंग्लिश कॉमेंटेटर अपने पैनल में रखे थे. वही बाकि के पांच कॉमेंटेटर बीसीसीआई ने विदेशी पैनल के रखे थे.

भारतीय कॉमेंटेटर अच्छे नहीं : बीसीसीआई 

आपकों बता दें, कि प्लेऑफ़ के मैचों में भारतीय कॉमेंटेटरों में सिर्फ सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर को ही जगह दी गई थी. वही विदेशी कॉमेंटेटरों में माइकल क्लार्क, ग्रीम स्मिथ, साइमन डौल, माइकल स्लेटर और मैथ्यु हेडन जैसे पूर्व विदेशी खिलाड़ियों को रखा गया था.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई द्वारा भारतीय कॉमेंटेटरों से पहले विदेशी कॉमेंटेटरों को तरजीह दिए जाने से कुछ सीनियर खिलाड़ी बीसीसीआई से काफी नाराज है.

हाल ही में बीसीसीआई के एक अधिकारी का भी बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था, कि “विदेशी कॉमेंटेटरों के मुकाबले भारतीय कॉमेंटेटर उतने अच्छे नहीं है.”

पिछले साल तक होते थे 4 भारतीय कॉमेंटेटर प्लेऑफ़ में 

आपकों बता दें, कि इससे पहले तक के आईपीएल में कुल 4 भारतीय कॉमेंटेटर शामिल होते थे, लेकिन बीसीसीआई ने इस बार सिर्फ दो ही कॉमेटेटरों को अपने पैनल में शामिल किया. एक सूत्र के मुताबिक, बोर्ड को अचानक महसूस होने लगा है, कि भारतीय कॉमेंटेटर अंग्रेजी में उतने अच्छे नहीं है.

अफगानिस्तान टेस्ट में भी होंगे विदेशी कॉमेंटेटर 

आपकों यह भी बता दें, कि 14 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए पांच कॉमेंटेटर के नाम तय कर लिए है. जिसमे सुनील गावस्कर, हर्षा भोगले, संजय मांजरेकर, शिवरामाकृष्णन और मुरली कार्तिक शामिल है और उम्मीद लगाई जा रही है, कि इस मैच में दो से तीन विदेशी कॉमेंटेटर भी हिस्सा लेंगे.

 

हिंदी पैनल में भी वीवीएस लक्ष्मण, आकाश चोपड़ा और वीरेंद्र सहवाग जैसे कॉमेंटेटर शामिल होंगे. हालाँकि, लक्ष्मण एक अच्छे अंग्रेजी कॉमेंटेटर है, लेकिन उनका प्रयोग अब हिंदी कमेंट्री में ज्यादा किया जा रहा है.

The post IPL प्ले ऑफ में बीसीसीआई ने भारतीय कमेंटेटरो के साथ की नाइंसाफी, विदेशियों पर हुई मेहरबान appeared first on SportzWiki Hindi.