Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IRE vs IND : भारत-आयरलैंड के बीच दुसरे टी-20 में टूट सकते है ये रिकार्ड्स

भारतीय टीम और आयरलैंड की टीम के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच आज शुक्रवार 29 जून को खेला जाना है.  इस दुसरे टी-20 मैच में बहुत से दिलचस्प और रोचक रिकॉर्ड बन सकते है और आज इसी मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में आज के मैच पर बन सकने वाले रिकॉर्ड के बारे में ही बताएंगे.

आज के मैच में बन सकते है ये शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड :

5: अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती है, तो भारतीय टीम लगातार 5 टी-20 सीरीज जीतने वाली टीम बना जायेगी.

17 : अगर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 17 रन बना लेते है, तो विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे.

47 : एमएस धोनी अगर आज के मैच में 3 छक्के लगा देते है, तो वह अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 छक्के पुरे कर लेंगे उनसे ज्यादा छक्के भारत के लिए रोहित शर्मा ने (83) युवराज सिंह ने (74) व सुरेश रैना ने (54) लगाये है.

147 : जसप्रीत बुमराह अगर आज 3 विकेट और हासिल कर लेते है, तो वह टी-20 क्रिकेट में 150 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन जायेंगे.

295 : सुरेश रैना अगर इस मैच में 5 छक्के लगा देते है, तो वह टी-20 क्रिकेट में अपने 300 छक्के पूरे कर लेंगे. भारतीय क्रिकेटरों में उनसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा के नाम है. रोहित टी-20 क्रिकेट में कुल 307 छक्के लगा चुके है.

958 : भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन अगर इस मैच में 42 रन बना लेते है, तो वह भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन जायेंगे. उनसे पहले भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में एक हजार रन विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, एमएस धोनी और युवराज सिंह ने बनाये है.

1949 : भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा अगर इस मैच में 51 रन और बना लेते है, तो वह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लेंगे.

 

 

The post IRE vs IND : भारत-आयरलैंड के बीच दुसरे टी-20 में टूट सकते है ये रिकार्ड्स appeared first on SportzWiki Hindi.