भारतीय टीम आयरलैंड पहुँचने के बाद काफी अभ्यास कर रही है और हर हाल में यह मुकाबला जीतना चाहेगी क्योंकि यह टीम इंडिया का 100 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला है। वहीं होम टीम की आशा यही है कि वो टॉस जीते और पहले गेंदबाजी का फैसला लें, क्योंकि यहाँ पहले गेंदबाजी करने वाली टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है और लगभग मैच भी उसी ने जीते है।
इस प्रकार आपको यह भी बता दें कि इस मैच का आँखों देखा हाल भारतीय समय के अनुसार यह मैच रात साढ़े आठ से बजे से खेला जाने वाला है जिसका प्रसारण सोनी के चैनलों पर किया जाएगा।

अगर हम मैदानी आंकड़ों पर एक नजर डालें तो यहाँ इससे पहले भी कई मुकाबले खेले गए है, जिसमें शानदार खेल देखने को मिला है। इससे पहले यहाँ 6 टी-20 मैच खेले गए जिसमें जिसमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 5 बार बाजी मारी है और बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।
एक नजर इस और भी
अब तक खेले गए 6 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 5 मैचों में जीत हासिल की है अर्थात आज जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वह पहले गेंदबाजी करना ही सही समझेगा। साथ ही यहाँ मैचों में रोमांच भी काफी देखने को मिलता है।

अगर हम रनों की बात करें तो यहाँ का औसतन स्कोर तो बहुत कम है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 125 है तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का औसतन स्कोर 126 रन होता है।
डबलिन के इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर हांगकांग टीम के नाम है जो उन्होंने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 162 रन बनाये थे। वह मैच बहुत रोमांचक रहा था और आखिरी गेंद पर जीत हासिल की थी। वहीं सबसे छोटा स्कोर यहाँ 93 रन है जो नेपाल ने बनाया था।
The post IREvIND: आज के इस टी-20 मैच में जो टॉस की होगी अहम भूमिका, अगर हो गयी विराट से ये गलती तो गंवा बैठेगा मैच appeared first on SportzWiki Hindi.